क्या आप जानते हैं इंसानों की तरह डॉग्स भी देखते हैं सपने
नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। जहां दोस्ती में वफादारी की बात आती है वहां सबसे ऊपर डॉग्स का नाम आता है। बॉलीवुड ने भी इन वफादारों को सिल्वर स्क्रीन पर खूब जगह दी। ‘तेरी मेहरबानियां’ से लेकर हाल ही में आईं ‘चार्ली 777’ इस बात के प्रमाण हैं। जहां मेन लीड से कम डॉग्स नहीं रहे। कभी सोचा आपने कि आखिर ये जब सोते हैं तो करते क्या हैं, क्या हमारी तरह ही ये सपने देखते हैं और अगर देखते हैं तो किसे देखते हैं?