खुद से बात करने की आदत को मत कीजिए नजरअंदाज! बन सकती है परेशानी, जानिए डॉक्टर की राय
नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। कभी ना कभी, कहीं ना कहीं आपने किसी ना किसी को तो खुद से बात करते जरूर देखा होगा? अगर आपका जवाब हां है, तो बहुत मुमकिन है कि ऐसे शख्स को देखने के बाद आपके मन में एक या दो नहीं, बल्कि ढेर सारे सवाल उठते होंगे कि आखिर यह शख्स खुद से बात क्यों कर रहा है? क्या इसे कोई बीमारी तो नहीं या फिर यह पागल तो नहीं?