तनाव को कहें अलविदा, बकासन से बढ़ाएं शरीर का संतुलन और मानसिक शक्ति
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वह स्वस्थ रहे, मानसिक रूप से शांत रहे और खुद में आत्मविश्वास महसूस करे। इसके लिए ज्यादातर लोग दवाइयों और जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन योग एक ऐसा रास्ता है जो न केवल शरीर को मजबूत करता है, बल्कि मन को भी शांत और स्थिर बनाता है। योग के कई आसनों में 'बकासन' बेहद आसन है। शुरुआत में अभ्यास करने में यह थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन नियमित करने से बेहद आसान हो जाता है और शरीर को इसके कई फायदे भी पहुंचते हैं। बकासन न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी फायदा पहुंचाता है। यह तनाव कम करता है, मन को शांत करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।