देश में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए केंद्र ने राज्यों को जारी किए 33,081 करोड़ रुपए
नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। देश में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वित्त वर्ष 2021-22 से लेकर वित्त वर्ष 2025-26 के बीच 33,081.82 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव की ओर से संसद को दी गई।