आंतों से लेकर जोड़ों तक, जानिए बथुआ कैसे रखता है शरीर को फिट?
नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बथुआ को हम अक्सर मामूली साग समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन असल में यह पोषण और फायदे से भरा खजाना है। ठंड शुरू होते ही खेतों, खाली जमीनों और गेहूं-चना-सरसों की फसलों के बीच यह अपने-आप उग आता है। इस वजह से लोग इसे ज्यादा फायदेमंद नहीं समझते, लेकिन यह नेचर का दिया वरदान है।