सर्दियों में आटे में मिलाएं पांच पोषण भरी चीजें, स्वाद और सेहत दोनों के मिलेंगे फायदे
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें अपने खाने की चीजों में कुछ बदलाव करने होंगे और कुछ चीजों को शामिल करना होगा। रोटियां हर घर की थाली में शामिल जरूर होती हैं, लेकिन अगर इन्हीं साधारण रोटियों में कुछ खास प्राकृतिक चीजें मिला दी जाएं, तो ये सर्दी में शरीर के लिए औषधि का काम करेंगी।