ब्लू जोन्स: जहां बढ़ती उम्र एक पड़ाव नहीं, जीवनशैली का उत्सव
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया के नक्शे पर पांच ऐसी जगहें हैं जहां लोग असाधारण रूप से लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं। ये जापान का ओकिनावा, इटली का सार्डिनिया, कोस्टा रिका का निकोया प्रायद्वीप, ग्रीस का इकारिया द्वीप और अमेरिका का लोमा लिंडा समुदाय हैं और इन्हें ब्लू जोन्स कहा जाता है।