आयुर्वेदिक टिप्स : पीठ दर्द से हैं परेशान? इस उपाय से 30 सेकंड में मिलेगा आराम
नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। आजकल हर दूसरा इंसान पीठ दर्द से परेशान है। चाहे ऑफिस में घंटों बैठना हो, भारी वजन उठाना या फिर गलत तरीके से सोना, ये सब हमारी पीठ की सेहत पर सीधा असर डालते हैं। कई बार सर्द हवा लगने, ज्यादा उपवास करने या बढ़ी हुई वात समस्या के कारण भी पीठ दर्द शुरू हो जाता है।