जे एक्यूज! एक लेख जिसने फ्रांस की आत्मा को झकझोर दिया था

IANS | January 12, 2026 4:45 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। 13 जनवरी 1898 को फ्रांस के राजनीतिक और बौद्धिक इतिहास में एक ऐसा क्षण दर्ज हुआ, जिसने न्याय, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की परिभाषा बदल दी। इसी दिन फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और विचारक एमील जोला ने पेरिस से प्रकाशित होने वाले अखबार एल' अरोर में अपना ऐतिहासिक खुला पत्र “जे’एक्यूज…!” प्रकाशित किया। यह लेख केवल एक अखबारी टिप्पणी नहीं था, बल्कि सत्ता, सेना और न्यायपालिका के विरुद्ध सीधा आरोपपत्र था।

बर्थडे स्पेशल: क्रिस्टी एली, कॉमिक टाइमिंग की क्वीन! जिन्हें साइंटोलॉजी से था प्यार

IANS | January 11, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। विरले कलाकार होते हैं जो अपनी शख्सियत से जुड़े राज पर खुलकर बात करते हैं। क्रिस्टी एली ऐसी ही थीं! प्रसिद्ध अमेरिकी अदाकारा, को साइंटोलॉजी से अगाध प्यार था, एक ऐसा धर्म जो तर्क पर आधारित होता है। पर्दे के पीछे क्रिस्टी एली की पहचान काफी हद तक साइंटोलॉजी की मुखर समर्थक और रक्षक के रूप में थी, जो विज्ञान कथा लेखक एल. रॉन हबर्ड द्वारा स्थापित एक विवादास्पद और अत्यधिक आलोचना का शिकार धर्म है।

विरोध प्रदर्शन के इस दौर में जंजीबार क्रांति का जिक्र जरूरी, सुल्तान को देश छोड़कर भागना पड़ा था

IANS | January 11, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीका के जंजीबार द्वीपों पर 12 जनवरी 1964 को एक गंभीर राजनीतिक बदलाव हुआ जब जंजीबार क्रांति के नाम से जाना जाने वाला विद्रोह साकार हुआ। इस विद्रोह में अफ्रीकी मूल के विद्रोही नेताओं ने द्वीप की सुल्तानी सरकार को सत्ता से हटा दिया, जो कि मुख्यतः अरब आबादी के नेतृत्व में थी।

ईरान में भी तख्तापलट की 'तैयारी', बांग्लादेश और नेपाल की तर्ज पर आगे बढ़ रहा विरोध-प्रदर्शन

IANS | January 11, 2026 7:05 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल 28 दिसंबर से ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है। अब तक 115 से ज्यादा लोग मारे गए, और दो हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान में तख्तापलट हो सकता है। हाल में वेनेजुएला, नेपाल और बांग्लादेश में जिस तरह से सरकार बदली है, उसके आधार पर इन अटकलों को और हवा दी जा रही है। वहीं, इन सबमें अमेरिका की भूमिका को लेकर भी चर्चा होती रहती है।

विरोध प्रदर्शन: क्या ईरान 2009 से पहले के समय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा, नेदा की आ रही याद!

IANS | January 11, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। किसी भी आंदोलन की कोई एक तस्वीर उसकी पहचान बन जाती है। तस्वीर वो सब कहती है जो लंबे समय तक याद रखे जाने लायक होता है। ऐसी ही तस्वीर ईरान की उस महिला की भी है जो होठों से सिगरेट दबाए देश के सर्वोच्च नेता की तस्वीर जला रही है। ये प्रतीक है उस विरोध का जो सियासत से नाराजगी का सबब है। विरोध की आग जो दिलों में जलती बुझती आई है। जब आज के विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें सामने आती हैं, तो अनायास ही वर्षों पहले मारी गई एक युवती की याद ताजा हो जाती है—नेदा आगा-सोल्तान। उसका नाम आज भी ईरान में सत्ता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज के साथ जुड़ा हुआ महसूस होता है।

103 साल पहले दुनिया हुई 'इंसुलिन' से रूबरू, 14 साल के थॉम्पसन को दी गई थी पहली खुराक

IANS | January 10, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 11 जनवरी 1922 का दिन एक मील का पत्थर माना जाता है। इसी दिन कनाडा में पहली बार एक मधुमेह रोगी को इंसुलिन का सफलतापूर्वक इंजेक्शन दिया गया, जिसने उस बीमारी को नियंत्रित करने का रास्ता खोल दिया जिसे उस समय लगभग निश्चित मृत्यु का पर्याय माना जाता था। यह प्रयोग न केवल एक मरीज के जीवन को बचाने में सफल रहा, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गया।

अचानक ही गायब हो गई क्यूबेक की 'लेक रूज', नासा ने सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए दिखाई सच्चाई

IANS | January 10, 2026 8:06 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मई 2025 में अचानक एक हकीकत से कनाडा रूबरू हुआ। क्यूबेक प्रांत की ये सच्चाई भयावह थी। यहां की एक झील 'लेक रूज' अचानक गायब हो गई! महीनों बाद ये घटना सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि अब इसे लेकर ठोस वैज्ञानिक तथ्य और सैटेलाइट अध्ययन सामने आ चुके हैं।

व्यापार के लिए सबसे सस्ता और आसान जमीनी मार्ग खो चुका है पाकिस्तान, ट्रेड के लिए सामने हैं कई मुश्किलें

IANS | January 10, 2026 7:42 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच सीमा बंद हो चुकी है, जिसका असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर हो रहा है। अफगानिस्तान ने हाल ही में कहा था कि भले ही पाकिस्तान के साथ व्यापार के रास्ते बंद हो गए, लेकिन देश में फिर भी ट्रेड नहीं रुका और न ही सामानों की आवाजाही पर इसका असर पड़ा। हालांकि, सीमा बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों का काफी नुकसान हो रहा है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान जिन देशों की सीमा से जुड़ा है, उनके साथ दुश्मनी का असर कैसे उसकी अर्थव्यवस्था पर हो रहा है।

चीन-जापान तनाव: रेयर अर्थ पर कंट्रोल से जापानी अर्थव्यवस्था को झटका, मदद की गुहार

IANS | January 10, 2026 5:03 PM

जापान, 10 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के सख्त तेवरों का असर जापान की अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगा है। बीजिंग की रेयर अर्थ तत्वों पर मजबूत पकड़ और हालिया निर्यात प्रतिबंधों के बीच बढ़ती चिंताओं के चलते जापान ने जी-7 सहयोगियों और अन्य देशों से मदद की गुहार लगाई है।

पनामा नहर और संप्रभुता की लड़ाई: 1962 से शुरू हुई कहानी अभी खत्म नहीं हुई

IANS | January 9, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पनामा नहर केवल एक जलमार्ग नहीं रही है, बल्कि यह पिछले एक सदी से वैश्विक शक्ति संतुलन का प्रतीक भी रही है। 10 जनवरी 1962 के आसपास पनामा सिटी में हुए दंगों ने इस नहर से जुड़े उस दौर के असमान शक्ति संबंधों को उजागर कर दिया था, जब अमेरिका का इस क्षेत्र पर लगभग पूर्ण नियंत्रण था।