स्मृति शेष: जब स्वर साधना बनी जीवन-साधना, ओंकारनाथ ठाकुर की अमर विरासत

IANS | December 28, 2025 1:12 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत के लिए 29 दिसंबर एक ऐसी तिथि है जब स्वर, साधना और संस्कार का एक युग मौन हो गया। साल 1967 में प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन के अप्रतिम साधक पंडित ओंकारनाथ ठाकुर ने इस दिन संसार से अलविदा कह दिया था। हालांकि, उनका गाया हुआ स्वर भारतीय चेतना में आज भी गूंजता है। ओंकारनाथ ठाकुर केवल एक गायक नहीं थे, वे संगीत को जीवन और जीवन को साधना मानने वाले व्यक्तित्व थे।

130 साल पहले लिखा गया इतिहास, पहली बार लोगों ने फ्रांस में टिकट खरीद कर देखी थी फिल्म

IANS | December 27, 2025 7:42 PM

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। 1895 के 28 दिसंबर की शाम फ्रांस की राजधानी पेरिस के लिए सामान्य नहीं थी। इसी दिन ल्यूमियर ब्रदर्स—ऑगस्त ल्यूमियर और लुई ल्यूमियर—ने दुनिया के सामने पहली बार आम दर्शकों के लिए सशुल्क फिल्म प्रदर्शन किया। यह ऐतिहासिक आयोजन पेरिस के ग्रैंड कैफे के तहखाने स्थित 'सलोन इंडिएन डु ग्रैंड कैफे' में हुआ। इतिहासकार इस तारीख को व्यापक रूप से आधुनिक सिनेमा की औपचारिक शुरुआत मानते हैं।

जैरेड लेटो: असाधारण टीवी एक्टर जिसने हॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम, रॉक बैंड के लीड सिंगर भी

IANS | December 25, 2025 7:34 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड के बहुआयामी कलाकारों में जैरेड लेटो का नाम खास तौर पर लिया जाता है। अभिनेता, गायक और प्रोड्यूसर के रूप में उन्होंने जिस तरह अपनी अलग पहचान बनाई है, वह उन्हें समकालीन अंतरराष्ट्रीय कलाकारों से अलग खड़ा करती है। उनका जन्म 26 दिसंबर 1971 को अमेरिका के लुइसियाना में हुआ था। कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बीच पले-बढ़े जैरेड लेटो ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर मनोरंजन जगत में ऊंचा मुकाम हासिल किया।

सिंहावलकोन 2025: मध्य एशिया की सर्द सीमाओं से अफ्रीकी 'युद्धक्षेत्र' तक, प्रवासियों के दर्द ने दुनिया को झकझोरा

IANS | December 25, 2025 6:40 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 में प्रवासी संकट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह मानवीय कहानियों के रूप में भी सामने आया। युद्ध, हिंसा, प्राकृतिक आपदाएं और राजनीतिक अस्थिरता ने लाखों की जिंदगियां उजाड़ दीं। लोग बेघर हो जहां आसरा लेने पहुंचे वहां से भी लौटा दिए गए। अफगान शरणार्थियों की लौटने या जबरन निकाले जाने की प्रक्रिया, सूडान और साहेल में हिंसा और लीबिया में मानव तस्करी ने मानवता को शर्मसार कर दिया। अफगानिस्तान में युद्ध और अस्थिरता के कारण लाखों लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए।

सिंहावलोकन 2025: युद्ध और उथल-पुथल के बीच शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत, दुनिया रह गई स्तब्ध

IANS | December 24, 2025 7:08 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 की शुरुआत के साथ ही दुनिया के कई हिस्सों में सैन्य और भू-राजनीतिक तनाव खुलकर सामने आने लगे। यह वह वर्ष रहा जब युद्ध केवल सीमाओं और मोर्चों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेनाओं का नेतृत्व करने वाले शीर्ष कमांडर स्वयं हिंसा, हमलों और रहस्यमय मौतों के केंद्र में आ गए।

एक गीत जिसने रात को 'पवित्र' बना दिया, ‘साइलेंट नाइट’ का ऐतिहासिक सफर

IANS | December 23, 2025 8:28 PM

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। 1818 की क्रिसमस ईव पर (24 दिसंबर) की जर्मनी और ऑस्ट्रिया की सीमा से लगे ओबरनडोर्फ नामक छोटे से कस्बे के सेंट निकोलस चर्च में कुछ ऐसा हुआ, जिसने क्रिसमस के इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया। इसी दिन पहली बार प्रसिद्ध क्रिसमस कैरल “साइलेंट नाइट” (स्टिले नाख्त) को सार्वजनिक तौर पर गाया गया। उस समय किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि यह सरल-सा गीत आने वाले दो सौ वर्षों में दुनिया के सबसे अधिक गाए जाने वाले धार्मिक गीतों में शामिल हो जाएगा।

सिंहावलोकन 2025: बोंडी बीच आतंकी हमले से बैंकॉक बाजार तक, मास शूटिंग ने फैलाई दहशत

IANS | December 23, 2025 7:09 PM

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 दुनिया के लिए केवल युद्ध और कूटनीति के कारण ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाओं के कारण भी याद किया जाएगा। अलग-अलग महाद्वीपों में हुई मास शूटिंग ने आधुनिक समाज की खौफनाक तस्वीर पेश की।

बर्थ डे स्पेशल: सूसन की 'एरिका केन' वाली शोहरत, दिल की जंग और साहस की कहानी

IANS | December 22, 2025 8:26 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। सूसन लुची हॉलीवुड में एक ऐसा नाम है जिन्होंने टेलीविजन से लेकर बड़े पर्दे तक पर धमाल मचाया। 23 दिसंबर 1946 में प्रसिद्ध अभिनेत्री सूसन लुची का जन्म हुआ था। दशकों तक चले टीवी शो ऑल माई चिल्ड्रन में एरिका केन के रूप में उन्होंने जो पहचान बनाई, वह अमेरिकी पॉप कल्चर का स्थायी हिस्सा बन गई। एरिका केन सिर्फ एक किरदार नहीं था, बल्कि महत्वाकांक्षा, ग्लैमर, साजिश और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का ऐसा चेहरा था, जिसने दर्शकों को पीढ़ियों तक बांधे रखा।

किसानों को सिर्फ मतदाता नहीं, देश की रीढ़ मानने वाले नेता थे चौधरी चरण सिंह; अन्नदाता को हमेशा सत्ता के केंद्र में दी जगह

IANS | December 22, 2025 4:44 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। ये कहानी देश की मिट्टी से निकले एक ऐसे योद्धा की है, जिन्होंने सत्ता के शिखर को सिर्फ किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए छुआ। देश 23 दिसंबर को पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाएगा। हर साल 23 दिसंबर की तारीख इसलिए खास है, क्योंकि एक किसान के बेटे ने खेतों से निकलकर उन्हें हक और सम्मान दिलाने का सपना देखा।

राल्फ फिएनेस: शिंडलर्स लिस्ट में 'अमोन' का किरदार निभाने वाले एक्टर, क्यों कहे जाते हैं हॉलीवुड के भरोसेमंद स्टार?

IANS | December 21, 2025 8:41 PM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। राल्फ फिएनेस एक ब्रिटिश कलाकार हैं जिनका सितारा हॉलीवुड में भी बुलंदियों पर है। इस स्टार का जन्म 22 दिसंबर 1962 को ब्रिटेन में हुआ। भले ही वे ब्रिटिश अभिनेता हैं, लेकिन उनकी पहचान और प्रभाव हॉलीवुड सिनेमा में बेहद गहरा रहा है। गंभीर, जटिल और यादगार किरदारों के लिए जाने जाने वाले फिएनेस उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्होंने कला और व्यावसायिक सिनेमा—दोनों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।