18 दिसंबर को क्यों कहा जाता है 'बर्थडेट-हेवी हॉलीवुड डे'!

IANS | December 17, 2025 8:01 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड के कैलेंडर में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जो किसी बड़ी मौत या त्रासदी की वजह से नहीं, बल्कि सितारों के जन्मदिन के कारण याद रखी जाती हैं। 18 दिसंबर ऐसी ही एक तारीख है, जिसे अनौपचारिक रूप से फिल्म मीडिया में “हॉलीवुड बर्थडेट डॉमिनेटेड डे” कहा जाता है। यह इसलिए खास है क्योंकि इस तारीख पर ऐसी शख्सियतों ने जन्म लिया, जिन्होंने हॉलीवुड की स्टार-संस्कृति, बॉक्स ऑफिस और पॉप कल्चर को दशकों तक प्रभावित किया।

सिंहावलोकन 2025: जब हॉट माइक ऑन रह गया और दुनिया ने सच सुन लिया

IANS | December 17, 2025 6:50 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 में कुछ ऐसे मौके भी आए जिन्होंने साबित कर दिया बड़े बड़ों की एक पल की असावधानी भी वैश्विक सुर्खियां बटोर सकती है। हॉट माइक के ये पल न केवल वायरल हुए, बल्कि कूटनीति, राजनीति और सत्ता के गलियारों में असहजता भी लेकर आए। कुछ बातें भी बनीं और विवादों ने भी जन्म लिया।

समुद्र में तैरते-तैरते लापता! ऑस्ट्रेलिया के पीएम हेरोल्ड होल्ट का रहस्यमय अंत

IANS | December 16, 2025 9:01 PM

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में 17 दिसंबर 1967 का दिन सबको शॉक करने वाला साबित हुआ। लोग सन्न रह गए जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री हेरोल्ड होल्ट समुद्र में तैरते हुए अचानक लापता हो गए। विक्टोरिया प्रांत के चेवियट बीच पर हुई यह घटना आज भी इतिहास की सबसे रहस्यमय राजनीतिक घटनाओं में गिनी जाती है, क्योंकि न तो उनका शव कभी मिला और न ही कोई अंतिम, निर्विवाद सच सामने आ सका।

मिला जोवोविच: यूक्रेन में जन्मीं, 'रेसिडेंट इविल' बनकर दुनिया फतह की

IANS | December 16, 2025 8:35 PM

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। मिला जोवोविच का जन्म 17 दिसंबर 1975 को यूक्रेन में हुआ, जो उस समय सोवियत संघ का हिस्सा था। उनका शुरुआती जीवन कला और राजनीति, दोनों के दबावों से घिरा रहा। उनकी मां गैलिना लोगिनोवा सोवियत दौर की जानी-मानी अभिनेत्री थीं, लेकिन पश्चिमी फिल्मों से जुड़ाव के कारण उन्हें वहां फिल्मी दुनिया से लगभग बाहर कर दिया गया। यही वह पृष्ठभूमि थी, जिसने मिला के बचपन को अस्थिर और संघर्षपूर्ण बनाया।

सिंहावलोकन 2025: लिडिया थॉर्प से नादिया मुराद तक, महिलाओं ने ऐसे लिखी सियासत की नई इबारत

IANS | December 16, 2025 7:10 PM

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 वैश्विक राजनीति में महिलाओं के लिए सिर्फ सत्ता का साल नहीं रहा, बल्कि प्रतीकात्मक विरोध, निजी जीवन को सार्वजनिक मंच पर रखने और परंपरागत सत्ता-भाषा को चुनौती देने का भी वर्ष बना। इस साल महिला नेताओं के कुछ ऐसे क्षण सामने आए जिन्होंने विचारों को कुरेद दिया।

भारत और बांग्लादेश के लिए खास है 16 दिसंबर का दिन, पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को घुटनों पर लाई थी भारतीय सेना

IANS | December 15, 2025 9:27 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और भारत में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। 16 दिसंबर 1971 का दिन भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए ही ऐतिहासिक है। 1971 वह साल है जब भारत ने बांग्लादेशियों के खिलाफ पाकिस्तानी सैनिकों के दमनकारी कृत्यों को कुचलकर रख दिया था और पाक से अलग होकर स्वतंत्र बांग्लादेश बना।

बोस्टन टी पार्टी: एक चाय जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की चूलें हिला दी

IANS | December 15, 2025 8:40 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी इतिहास की अहम तारीखों में दर्ज है 16 दिसंबर 1773! ऐसी तिथि जब एक प्रतीकात्मक घटना ने पूरे उपनिवेशी शासन को चुनौती दे दी। यह घटना थी 'बोस्टन टी पार्टी', जिसने ब्रिटिश साम्राज्य और उसके अमेरिकी उपनिवेशों के रिश्तों में ऐसी दरार डाली, जो अंततः अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में बदल गई।

जेन ऑस्टिन: रोमांस की रानी, जिनकी 19वीं सदी में लिखी कहानियां आज भी दिल को छू जाती हैं

IANS | December 15, 2025 8:29 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। 'हर्टफोर्डशायर की उस नृत्य सभा में, जब मिस्टर डार्सी अपने संकोची और अभिमानी स्वभाव के साथ प्रवेश करते हैं और एलिजाबेथ बेनेट उन्हें पहली नजर में नापसंद कर लेती हैं...' वहीं से प्राइड एंड प्रेजुडिस की कहानी आगे बढ़ती है। यह सिर्फ प्रेम कथा की शुरुआत नहीं होती, बल्कि समाज, वर्ग और आत्मसम्मान पर जेन ऑस्टिन की सूक्ष्म टिप्पणी भी सामने आती है। इसी सादे लेकिन अर्थपूर्ण दृश्य में जेन ऑस्टिन की लेखनी की पूरी ताकत दिखाई देती है।

गॉन विद द विंड: प्रीमियर ने रचा था इतिहास, इसी फिल्म के लिए पहली बार अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

IANS | December 14, 2025 8:09 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। 15 दिसंबर 1939 को अमेरिका के अटलांटा शहर में हॉलीवुड फिल्म "गॉन विद द विंड" का प्रीमियर उस दौर की बड़ी घटना थी। वो सिनेमा इतिहास का एक निर्णायक क्षण साबित हुआ। 'मार्गरेट मिशेल' के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विक्टर फ्लेमिंग ने किया था और इसे उस दौर की सबसे महंगी तथा भव्य प्रस्तुतियों में गिना गया।

ऑस्ट्रेलिया में यहूदी-विरोध चरम पर, शुरुआत 9 अक्टूबर 2023 से

IANS | December 14, 2025 7:41 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास का सरप्राइज अटैक हुआ। आसमान से पैराशूट के जरिए उतरे दहशतगर्दों ने एक म्यूजिक फेस्टिवल में जुटे लोगों पर गोलियां बरसा दीं। उसके बाद से ही गाजा जंग का मैदान बन गया। ये ट्रिगर मोमेंट था! उस हमले के छींटे दुनिया में कई जगह पड़े। ऑस्ट्रेलिया भी इसमें से एक था।