इंडो-पैसिफिक में स्थिरता और विकास के लिए भारत-इंडोनेशिया की रणनीतिक साझेदारी मजबूत

IANS | December 4, 2025 8:15 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंध वर्षों पुराना है। दोनों देशों के बीच भौगोलिक निकटता के साथ ही सांस्कृतिक विरासत, समुद्री सुरक्षा और मजबूत आर्थिक साझेदारी भी है। आज के दौर में जब वैश्विक व्यवस्था तेजी से बदल रही है, तो दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और विकास के लिए रणनीतिक सहयोग के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत-इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव भी है, जो दोनों देशों के बीच के संबंध को न केवल स्थिर बल्कि मजबूत और गहरा भी बनाता है।

इजरायली वैज्ञानिकों ने खोजे ऐसे खास इम्यून सेल, जो उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर देते हैं

IANS | December 4, 2025 5:26 PM

तेल अवीव, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायल के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी अहम खोज की है, जिसने उम्र बढ़ने को समझने और उसे धीमा करने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बेन-गुरियन विश्वविद्यालय की टीम ने खून में मौजूद एक खास तरह की प्रतिरक्षा कोशिकाओं (इम्यून सेल) की पहचान की है, जो शरीर में इकट्ठा होने वाली पुरानी और खराब हो चुकी कोशिकाओं को हटाने में मदद करती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ये कोशिकाएं ठीक तरीके से काम करती रहें, तो इंसान अधिक समय तक स्वस्थ रह सकता है।

ग्रेट स्मॉग 1952: लंदन की वो धुंध जिसने 5 दिनों में ही लील ने हजारों जान

IANS | December 3, 2025 9:00 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। दिसंबर 1952 की शुरुआती ठंड में लंदन हमेशा की तरह धुएं, कोहरे और औद्योगिक धूल से घिरा हुआ था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि 4 दिसंबर की सुबह से कुछ बदलाव दिखने लगा था लेकिन अगले दिन यानी 5 दिसंबर को इसका रूप ही बदल गया। यह धुंधला दौर दुनिया के पर्यावरण इतिहास का सबसे भयावह अध्याय बन जाएगा। इसे बाद में ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन कहा गया।

'मिलियन डॉलर क्वार्टेट': 4 दिसंबर 1956 का वह जादुई दिन जब हॉलीवुड और अमेरिकी संगीत इतिहास बदल गया

IANS | December 3, 2025 8:35 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के टेनेसी राज्य की एक साधारण-सी तारीख थी 4 दिसंबर 1956, लेकिन मेम्फिस स्थित 'सन रिकॉर्ड्स स्टूडियो' के भीतर कुछ असाधारण घट रहा था। एक ऐसी औचक मुलाकात, जिसे आज अमेरिकन रॉक-एन-रोल इतिहास का सबसे बड़ा संयोग कहा जाता है।

पाकिस्तान में सीडीएफ संकट: क्या भारत का पड़ोसी मुल्क बिखरने की कगार पर!

IANS | December 3, 2025 2:30 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (सीडीएएफ) को लेकर मचा तूफान अब सिर्फ सत्ता संघर्ष नहीं रहा, बल्कि यह दक्षिण एशिया की सुरक्षा व्यवस्था को हिलाने वाला संकट बन चुका है। 27वें संविधान संशोधन के बाद आसिम मुनीर को तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर बनाने की प्रक्रिया जिस तरह ठहरी हुई है, उसने पाकिस्तान को एक बार फिर उस मोड़ पर ला खड़ा किया है जहां सैन्य, राजनीतिक और न्यायिक ढांचे एक-दूसरे पर अविश्वास की लड़ाई में उलझ चुके हैं।

ब्रेंडन फ्रेजर: गिरकर-संभलने, फिर खामोशी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने वाले सितारे की कहानी प्रेरक

IANS | December 2, 2025 7:36 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड में हर दिन नई चमक पैदा होती है, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी हैं जो सितारों से ज्यादा इंसानियत की रोशनी बिखेरती हैं। 3 दिसंबर को जन्मे ब्रेंडन फ्रेजर की कहानी ऐसी ही दुर्लभ कथा है—उत्थान, पतन, दर्द, और फिर ऐसी वापसी जिसने पूरी दुनिया को खड़ा कर दिया।

'वेस्ट एशिया का चौराहा' दुनिया के लिए क्यों अहम? अमेरिका ने इजरायल को दी नसीहत

IANS | December 2, 2025 7:12 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में भूगोल अक्सर युद्धों और गठबंधनों से ज्यादा ताकतवर साबित होता है, और इसका सबसे बड़ा उदाहरण सीरिया है। वह देश जिसे नक्शों में ‘चौराहा’ कहा जाता है, और राजनीति में ‘की-स्टोन’। यही वजह है कि मंगलवार को ट्रंप का बयान सुर्खियों में आ गया। ट्रूथ पर उन्होंने सीरिया के बदलते हालात की प्रशंसा की और साथ ही इजरायल को सलाह कि दोनों के अच्छे संबंध इलाके के लिए बेहतर होगा। इसके बाद ट्रंप ने बीबी को फोन भी किया।

बेहतर नींद के लिए दो आसान उपाय, जिंदगी में आएगा सकारात्मक बदलाव

IANS | December 1, 2025 6:38 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। अगर आप बेहतर नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो याद रखें—आप अकेले नहीं हैं। दुनिया भर में लाखों लोग क्रॉनिक अनिद्रा से पीड़ित हैं। पर अब शोध में दिखाया गया है कि सोने से पहले हल्की-फुल्की गतिविधियां नींद की गुणवत्ता बेहतर बना सकती हैं।

एनरॉन स्कैंडल: अमेरिका की कॉरपोरेट दुनिया को हिला देने वाली सबसे बड़ी धोखाधड़ी

IANS | December 1, 2025 5:39 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। दिसंबर 2001 की शुरुआत में अमेरिका की आर्थिक व्यवस्था को झटका देने वाली खबर दुनिया के सामने आई—एनरॉन, जिसे कभी “अमेरिका की सबसे इनोवेटिव कंपनी” कहा गया था, महज कुछ ही महीनों में ढह गई।

किडनी स्टोन में अचानक बढ़ोतरी! क्या बदल गई है हमारी डाइट?

IANS | November 30, 2025 7:33 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। गुर्दे की पथरी आज भारत ही नहीं, दुनिया भर में तेजी से बढ़ता हुआ स्वास्थ्य संकट बनती जा रही है। बीते कुछ वर्षों में लोगों की भोजन करने की आदतों में आए बदलावों ने इस बीमारी को और अधिक आम कर दिया है।