अफ्रीका की जमीन के नीचे दबी है 'दौलत', छुपे खजाने ने बदली जियो पॉलिटिक्स

IANS | November 26, 2025 4:19 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, नाइजर और सूडान का नाम आते ही हिंसा, गृह युद्ध, प्राकृतिक आपदा या फिर गरीबी-भुखमरी की चर्चा होने लगती है। ये कारण ऐसे हैं जो किसी भी देश को कमजोर करते हैं या दया का पात्र बनाते हैं। लेकिन एक सच ऐसा भी है जो इन देशों की खूबसूरती और अमीरी को दर्शाता है। ऐसी सच्चाई जिसने जियो पॉलिटिक्स को काफी प्रभावित किया है।

1922 में खुला था तूतनखामन की कब्र का मुख्य कक्ष, एक छोटे से सुराग ने खोला सदियों पुराना रहस्य

IANS | November 25, 2025 8:50 PM

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। इतिहास में एक अद्भुत और रोमांचक अध्याय के रूप में 26 नवंबर 1922 का दिन दर्ज है। इसी दिन ब्रिटिश पुरातत्वविद् हावर्ड कार्टर ने मिस्र के युवा फराओ तुतनखामन की कब्र का मुख्य कक्ष पहली बार खोला और दुनिया को प्राचीन मिस्र की अनमोल विरासत से रूबरू कराया।

थिएटर का सच्चा योद्धा 'गॉर्डन रीड', जिन्होंने मंच पर ही ली आखिरी सांस

IANS | November 25, 2025 8:35 PM

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के हैमिल्टन में 8 जून 1939 को जन्मे गॉर्डन रीड ने अपना पूरा जीवन अभिनय को समर्पित कर दिया। वे हॉलीवुड की चमक-दमक वाले बड़े सितारों की तरह सुर्खियों में नहीं रहे, लेकिन थिएटर, टीवी और फिल्मों में उनका सफर एक साधारण कलाकार की असाधारण जिद की गवाही देता है।

'केनेडी कर्स' से क्या नहीं मिली मुक्ति? अब जेकेएफ की पोती ने बताया- मुझे जानलेवा बीमारी

IANS | November 24, 2025 7:52 PM

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जॉन एफ केनेडी के परिवार पर एक और काला साया मंडराने लगा है। ऐसा साया जो दशकों बीत जाने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा। जोसेफ पी केनेडी की असमय मृत्यु से शुरू हुआ मनहूस सफर अब तक जारी है।

लॉरेंस हार्वे: वह कलाकार जिसकी जिंदगी फिल्मों की पटकथा जैसी! इसमें मिस्ट्री, रोमांस और ट्रेजेडी भी

IANS | November 24, 2025 6:48 PM

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। यह कहानी एक ऐसे अभिनेता की है जिसने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा तो पर्दे पर चमक बिखेर दी, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे जिंदगी उसकी कमजोरियों और जंगों से भरी रही। लिथुआनिया में ज्वी मोशेह स्किकने नाम से जन्मा एक यहूदी बच्चा, जिसने दूसरे विश्वयुद्ध के खौफ के बीच अपना घर छोड़ा और पहचान की तलाश उसे दक्षिण अफ्रीका से होते हुए इंग्लैंड ले आई। वहीं वह लॉरेंस हार्वे बन गया, एक ऐसा नाम जो भविष्य में ब्रिटिश सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाला था।

'तीन तितलियां', एक क्रांति: मीराबल सिस्टर्स के शहादत की कहानी

IANS | November 24, 2025 5:32 PM

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। डोमिनिकन गणराज्य, 1960। एक ऐसा समय जब बोलना गुनाह और सच कहना सजा बन चुका था। तानाशाह राफेल तुजिलो के शासन में भय और दबाव का ऐसा माहौल था कि लोग नाम लेकर उनकी आलोचना करने से भी डरते थे। लेकिन इसी डर के बीच तीन साधारण-सी दिखने वाली बहनें असाधारण साहस के साथ खड़ी हुईं। नाम था पैट्रिया, मिनर्वा और मारिया टेरेसा मिराबल। वे किसी राजनीतिक घराने से नहीं थीं बल्कि मध्य डोमिनिकन के किसान परिवार से थीं। ये तीनों बेहद खास थीं। उनके भीतर अन्याय के खिलाफ लड़ने का वह जज्बा था जो किसी बड़ी क्रांति को जन्म दे सके।

कराटे किड के मिस्टर मियागी: असल जिंदगी का योद्धा, जिसने परेशानियों से कभी मुंह नहीं मोड़ा

IANS | November 23, 2025 7:55 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड में कुछ किरदार सिर्फ फिल्म के लिए नहीं बनाए जाते, वे जीवन में भी रास्ता दिखाते हैं। "द कराटे किड" के मिस्टर मियागी ऐसा ही चेहरा है: शांत, सरल और समझदार गुरु, जिसकी एक-एक बात प्रेरणा बन जाती है। लेकिन जिसने रील पर दुनिया को संतुलन सिखाया, उसकी रियल लाइफ किसी परीक्षा से कम नहीं रही। इस किरदार के पीछे थे पैट मोरिता—वो इंसान थे, जिन्होंने हर दर्द को चुपचाप “वैक्स ऑन, वैक्स ऑफ” कर दिया।

ठंडी हवा की अनदेखी मार: हाइपोथर्मिया से बुज़ुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में

IANS | November 23, 2025 7:36 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों की ठिठुरन सिर्फ शरीर को कंपाती नहीं, उम्रदराज लोगों के लिए यह धीमी और खतरनाक जंग भी बन जाती है। जब तापमान अचानक गिरता है, तो शरीर अपने तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए संघर्ष करता है। लेकिन बुज़ुर्गों में यह क्षमता कमजोर हो चुकी होती है। उनकी त्वचा पतली होती है, मांसपेशियां कमजोर, ब्लड सर्कुलेशन धीमा और थर्मोरेग्यूलेशन यानी शरीर का तापमान नियंत्रित करने वाला सिस्टम पहले जैसा चुस्त नहीं रहता। ऐसे में जरा सी ठंड भी हाइपोथर्मिया में बदल सकती है।

आसमान में गायब हो गया 'डीबी कूपर,' दशकों बाद भी गुत्थी नहीं सुलझी

IANS | November 23, 2025 6:50 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी इतिहास का सबसे रोमांचक और रहस्यमयी शख्स है डीबी कूपर! 24 नवंबर 1971 की शाम इस शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसका राज आज तक फाश नहीं हो पाया। इस शातिर ने विमान को हाईजैक किया, फिर 2 लाख डॉलर लेकर पैराशूट से कूद गया और इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। ये आज भी दुनिया में डीबी कूपर नाम से जाना जाता है। ऐसा नाम जो अमेरिकी जांच एजेंसियों और रहस्य प्रेमियों के लिए एक पहेली है।

ठंड में वजन अपने आप पिघलने लगता है! जानिए ब्राउन फैट का सीक्रेट

IANS | November 22, 2025 8:53 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों में कई लोगों को लगता है कि ठंड के कारण शरीर सुस्त हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है, लेकिन हाल की वैज्ञानिक शोधों ने एक दिलचस्प सच सामने रखा है। शोध बताते हैं कि जैसे-जैसे तापमान गिरता है, शरीर के भीतर मौजूद ब्राउन फैट या ब्राउन एडिपोज़ टिश्यू सक्रिय हो जाता है। यह वही फैट है जो शरीर को गर्म रखने के लिए ऊर्जा जलाता है। यानि ठंड के मौसम में अगर शरीर का ब्राउन फैट अधिक सक्रिय हो, तो यह कैलोरी खर्च बढ़ाकर वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।