इम्युनिटी ड्रॉप कर्व: क्यों शरीर बदलते मौसम, उम्र और तनाव के समय अचानक कमजोर पड़ जाता है?

IANS | November 19, 2025 8:42 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। इम्युनिटी को अक्सर एक सीधी रेखा की तरह समझा जाता है, या तो मजबूत या कमजोर। लेकिन वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता वास्तव में एक कर्व ( घुमावदार) की तरह काम करती है, जिसमें समय, मौसम, उम्र, तनाव, नींद और संक्रमण के दबाव के साथ अचानक 'डिप्स' आते हैं। इस पैटर्न को वैज्ञानिक दुनिया में 'इम्युनिटी ड्रॉप कर्व' कहा जाता है।

रात में हल्की रोशनी भी दिल के लिए खतरनाक: रिसर्च में खुलासा

IANS | November 19, 2025 8:32 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला दावा किया है। वो ये कि रात के समय हल्की रोशनी का भी लगातार सामना करना दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। यह अध्ययन छोटा जरूर है, लेकिन इसके नतीजे बेहद गंभीर और दूरगामी माने जा रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे दिमाग और नींद के पैटर्न पर रात की रोशनी के असर को अब तक जितनी गंभीरता से नहीं समझा गया।

जन्मदिन विशेष: मिसाल हैं मैरी सीन यंग, स्टार जिसने शोहरत गंवाई पर नहीं मानी हार

IANS | November 19, 2025 7:34 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मैरी सीन यंग की कहानी उस चमकदार दुनिया की कहानी है जहां सपने पूरे भी होते हैं और अचानक बिखर भी जाते हैं। 20 नवंबर 1959 को जन्मी यह अभिनेत्री 1980 के दशक में हॉलीवुड के आसमान पर एक चमकता हुआ तारा बनकर उभरी थीं। उनकी आंखों में एक अजीब-सी चुंबकीय ताकत थी। निर्देशक उन्हें कैमरे पर देखते ही समझ जाते थे कि वे अलग हैं; उनमें एक फिल्मी जादू था। ब्लेड रनर ने उन्हें सदाबहार फ्रेमों में हमेशा के लिए कैद कर दिया। रिडली स्कॉट की इस फिल्म में वह एक ऐसी फ्यूचरिस्टिक म्यूज की तरह थीं जिसे लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं।

नूर्नबर्ग ट्रायल की शुरुआत: जब इंसानियत ने पहली बार युद्ध अपराधियों को अदालत में खड़ा किया

IANS | November 19, 2025 4:31 PM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हो चुका था। यूरोप जले हुए शहरों, टूटे पुलों और उजड़ी हुई बस्तियों के बीच अपनी सांसें समेट रहा था। लाखों परिवार अपने लापता लोगों की तलाश कर रहे थे, और नाजी शासन द्वारा किए गए अत्याचारों की दर्दनाक सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ रही थी। इसी माहौल में जर्मनी के शहर नूर्नबर्ग में एक ऐसा मुकदमा शुरू हुआ जिसने अंतरराष्ट्रीय कानून को हमेशा के लिए बदल दिया और ये था नूर्नबर्ग ट्रायल। ये तारीख थी 20 नवंबर 1945 की, जो दुनिया के इतिहास में एक अनोखी सुबह लेकर आई।

बर्थडे स्पेशल: ओवेन विल्सन, एक ऐसा कलाकार जिसने झेले दुख तमाम, पर्दे से जाने फिर लौट के आने की कहानी शानदार

IANS | November 17, 2025 7:07 PM

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड के दमदार सितारे ओवेन विल्सन का जन्म 18 नवंबर को हुआ था। इन्हें हॉलीवुड के सबसे अनोखे कलाकारों में से एक माना जाता है। हल्की-सी मुस्कान, दिल को भेदने वाली आवाज और बेफिक्र अंदाज इन्हें उन सितारों में शामिल करते हैं जिनकी मौजूदगी ही सीन का टोन बदल देती है। लेकिन इस मोहक स्वभाव की परछाइयों में एक ऐसा निजी संघर्ष छिपा है, जिसने 2007 में उनकी पूरी दुनिया को हिला दिया था।

बदलते मौसम के साथ त्वचा हो जाती है ज्यादा सेंसिटिव, जानें 5 प्रमुख कारण

IANS | November 17, 2025 6:29 PM

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। मौसम बदलते ही त्वचा अपनी नमी खोने लगती है। दुनिया के कई हिस्सों में नवंबर का महीना आधिकारिक तौर पर सर्दियों की शुरुआत माना जाता है, लेकिन जिन्हें अपनी स्किन से प्यार है उनके लिए ये 'स्किन बैरियर गिरने का महीना' भी है। यही कारण है कि जिन लोगों की त्वचा सामान्य महीनों में ठीक रहती है, वही इस ट्रांजिशनल पीरियड में अचानक खुरदुरी, रूखी, खिंची हुई लगने लगती है। वैज्ञानिक शोध इस बदलाव के कई ठोस कारण बताते हैं।

जॉनस्टाउन फाइल्स: एक दिन में 900 जिंदगियां कुर्बान, 1978 की वह खामोशी जिसने दुनिया को दहला दिया

IANS | November 17, 2025 5:01 PM

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। जॉनस्टाउन के सीने पर खुरच कर लिखी गई तारीख है 18 नवंबर 1978! सबसे भयावह दिन जब दक्षिण अमेरिका के छोटे से देश गुयाना के जंगलों में दुनिया से कटे एक कम्यून ने एक दर्दनाक दौर को अपने सामने से गुजरते देखा। धर्म, आस्था और नेतृत्व के नाम पर लोगों ने अंधविश्वास में अपनी हदें पार कर लीं।

हसीना के खिलाफ आईसीटी में क्यों चल रहा मामला? जानें फैसले के बाद पूर्व पीएम के पास क्या होगा विकल्प?

IANS | November 17, 2025 1:22 PM

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दर्ज मामलों में इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल बांग्लादेश (आईसीटीबीडी) आज फैसला सुनाने वाली है। हसीना के खिलाफ कई आरोप हैं, जिसे लेकर आईसीटीबीडी में सुनवाई शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि आईसीटीबीडी क्या है और हसीना के मामले की सुनवाई क्यों कर रही है। इसके साथ ही हम ये भी जानेंगे कि आईसीटीबीडी में किन मामलों की सुनवाई होती है और शेख हसीना के पास आगे क्या विकल्प बचेगा।

जब सन्नाटे ने शासन बदला और चेकोस्लोवाकिया ने करवट ली, 'वेल्वेट क्रांति' ने सबको चौंका दिया

IANS | November 16, 2025 6:59 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। 1989 का साल पूर्वी यूरोप के लिए किसी जागरण से कम नहीं था। बर्लिन की दीवार गिर चुकी थी, सोवियत संघ की पकड़ ढीली पड़ रही थी, और लोगों के भीतर दशकों से दबा हुआ लोकतंत्र का सपना करवट ले रहा था। उसी दौर में, चेकोस्लोवाकिया में एक क्रांति हुई। लेकिन यह कोई सामान्य क्रांति नहीं थी। इसमें न बंदूक चली, न खून बहा। यह क्रांति थी मखमली-नरम, फिर भी इतनी प्रबल कि उसने पूरे शासन को बदल दिया।

जब आखिरी इच्छा बन जाती है परिवार का भविष्य: इजरायल की अनोखी 'आईवीएफ' कहानी

IANS | November 16, 2025 5:05 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 के बाद एक ऐसी प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है, जो सुनने में भावनात्मक भी है और वैज्ञानिक रूप से बेहद जटिल भी! पोस्ट ह्यूमस स्पर्म रिट्रीवल (पीएसआर) यानी किसी पुरुष की मृत्यु के बाद उसका स्पर्म निकालकर संरक्षित करने की प्रक्रिया तेजी से विकसित हुई है। ऐसा इसलिए ताकि भविष्य में उसका परिवार उस शख्स के बच्चे में उसका अंश देख पाए।