प्री-टर्म बर्थ चिंता का विषय, हर दस में से एक बच्चा 37 हफ्ते से पहले पैदा हो रहा : डब्ल्यूएचओ

IANS | November 16, 2025 3:33 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया में हर साल लगभग 1.5 करोड़ बच्चे समय से पहले जन्म लेते हैं, और यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने प्रीमैच्योरिटी को दुनिया की सबसे बड़ी नवजात स्वास्थ्य समस्याओं में गिना है। शोध बताते हैं कि यह संख्या लगातार बढ़ रही है। "बॉर्न टू सून: द ग्लोबल एक्शन रिपोर्ट" के अनुसार, हर 10 में से 1 बच्चा 37 हफ्ते से पहले पैदा होता है। यही वजह है कि लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 नवंबर को वर्ल्ड प्रीमैच्योरिटी डे मनाया जाता है।

सेनकाकू द्वीप पर चीन ने भेजी सेना, जापान से बिगड़ते रिश्तों के बीच इतना शोर क्यों?

IANS | November 16, 2025 1:48 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिनों से चीन और जापान के बीच सैन्य और कूटनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन ने अपने तटरक्षक जहाजों की एक टुकड़ी को सेनकाकू (जापान कहता है) / दियाओयू (चीन का दावा) द्वीपों के आसपास की जल सीमाओं में गश्ती के नाम पर भेजा है।

रोजाना एक संतरा खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर की आशंका होती है कम: शोध

IANS | November 15, 2025 8:01 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम आ चुका है और फलों की दुकानें संतरे से सजने लगी हैं। इस मौसम में खाया गया खट्टा-मीठा फल सेहत के लिए नेमत साबित हो सकता है। एक नई स्टडी में पाया गया है कि रोजाना एक संतरा खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर का खतरा काफी कम हो सकता है।

1776 का वह दिन जब फोर्ट वाशिंगटन गिरा: अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम को लगा सबसे बड़ा झटका

IANS | November 15, 2025 7:42 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दिन थे। तारीख 16 नवंबर 1776 की ही था। इसी दिन ब्रिटिश और हेसियन सैनिकों ने मिलकर फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा कर लिया। यह घटना सिर्फ एक सैन्य हार नहीं थी, बल्कि उस दौर की सबसे कड़वी यादों में से एक बन गई, जिसने अमेरिकी सेना का मनोबल हिला दिया और युद्ध की दिशा को नई तरह से प्रभावित किया।

15 नवंबर की दर्दनाक कहानी: जब एक हॉलीवुड सितारे ने कैमरे के सामने तोड़ा दम

IANS | November 15, 2025 6:18 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अपनी चमक और जादू के लिए जाना जाता है, लेकिन इस दुनिया की सबसे चमकीली रोशनी भी सबसे गहरे अंधेरे छुपाए रहती है। 'टायरोन पावर' 1940 और 50 के दशक का वह दिलकश सितारा था जिसे लाखों लोग रोमांस और एडवेंचर फिल्मों में देख दीवाने हो जाते थे। लेकिन उसकी जिंदगी पर्दे के रूमानी जीवन से कुछ अलग ही थी। वो अस्थिर और तनावभरी थी। यही तनाव उसका सबसे बड़ा दुश्मन बना। 15 नवंबर को घटी एक घटना ने न सिर्फ एक सुपरस्टार की जिंदगी खत्म कर दी, बल्कि हॉलीवुड को भी झकझोर दिया। यह वह दिन था जब एक अभिनेता अपनी ही फिल्म के सेट पर, कैमरों के सामने, दम तोड़ गया।

क्या भारत के ‘सैन्य खौफ’ ने पाकिस्तान को बड़े बदलाव की ओर धकेला?

IANS | November 15, 2025 3:07 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। क्या भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को बड़े बदलाव की ओर धकेल दिया है? यह पूरी तरह संभव है और राजनीतिक रूप से बहुत स्वाभाविक भी। पाकिस्तान की संसद ने जो 27वां संवैधानिक संशोधन पारित किया है उसमें भारत के सैन्य सुधारों की झलक है!

यूके ने ग्लोबल हेल्थ फंड में की 15 फीसदी कटौती, स्वास्थ्य संगठन बोले-अफ्रीकी देशों पर पड़ेगा असर

IANS | November 15, 2025 2:11 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। यूके ने ग्लोबल हेल्थ फंड में 15 फीसदी कटौती करने के फैसले ने दुनिया के कई प्रमुख स्वास्थ्य संगठनों को चिंता में डाल दिया है। 'ग्लोबल फंड', 'यूएनएड्स', 'डब्ल्यूएचओ' (विश्व स्वास्थ्य संगठन), 'एमएसएफ' और 'मलेरिया नो मोर यूके' जैसे संगठनों ने साफ कहा है कि इस कदम का सबसे ज्यादा नुकसान अफ्रीकी देशों को होगा, जहां पहले से ही संसाधन सीमित हैं और बड़ी आबादी एचआईवी, टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों से जूझ रही है।

'भूदान आंदोलन' करने वाला 'भारत रत्न': जिनका काम आज की पीढ़ियों को भी करता है प्रेरित

IANS | November 14, 2025 11:59 PM

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की आजादी के बाद जब देश गांव-गांव में सामाजिक सुधार की राह तलाश रहा था, किसान बिन भूमि के तरस रहे थे और असमानता चरम पर थी, तब एक सादगी भरा व्यक्तित्व, आचार्य विनोबा भावे, और उनका भूदान आंदोलन के रूप में सामने आया।

लव मी टेंडर: 'जब आवाज ने मोहब्बत अमर कर दी' और दुनिया को मिला एल्विस प्रेस्ली सरीखा स्टार

IANS | November 14, 2025 7:22 PM

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। 1956 का वो साल अमेरिकी संगीत के इतिहास में एक मोड़ साबित हुआ। एल्विस प्रेस्ली, जिन्हें दुनिया "किंग ऑफ रॉक एंड रोल" कहती है, ने पहली बार अपने पर्दे पर एक्टिंग का कमाल दिखाया और गिटार की धुन पर एक ऐसा गीत गाया जो रॉक नहीं, बल्कि खामोश मोहब्बत का इजहार था। यह वो गाना था जिसने साबित किया कि एल्विस सिर्फ मंच पर तहलका मचाने वाले रॉक स्टार नहीं, बल्कि दिलों में बसने वाले रोमांटिक गायक भी हैं, और ये गीत था फिल्म 'लव मी टेंडर' का टाइटल गीत।

'जॉम्बी सेल्स' को हटाने में भी छुपा है 'लॉन्जेविटी साइंस' का सिद्धांत

IANS | November 14, 2025 5:51 PM

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। 2025 का साल 'लॉन्जेविटी साइंस' यानी लंबी और स्वस्थ उम्र के विज्ञान के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। इस साल कई नई स्टडीज आईं, जिन्होंने यह साबित किया कि सिनोलिटिक ड्रग्स हमें उम्र बढ़ने की कई परेशानियों से बचा सकती हैं। सिनोलिटिक ड्रग्स ऐसी दवाएं हैं जो शरीर में जमा जॉम्बी सेल्स (खराब और बूढ़े हो चुके सेल्स) को साफ करती हैं।