बिसराया हुआ मिनरल! ऐसा 'ग्रीन हथियार' जो थकान, तनाव और शुगर जैसी दिक्कतों को करता है दूर
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। आयरन और कैल्शियम की कमी को लेकर आमतौर पर सब सजग रहते हैं। इसके फायदे और नुकसान सब पर विस्तृत लेख और विचार हम झट से प्रस्तुत कर देते हैं। लेकिन इन दिनों 'ग्रीन वेपन' का बहुत जिक्र हो रहा है। ये ऐसा हथियार है जो खामोशी से थकान, तनाव और शुगर जैसी समस्याओं की धार कुंद करता चलता है। ये वो पोषक तत्व है जिसे इन दिनों स्वास्थ्य विशेषज्ञ 'भूला हुआ मिनरल' कह रहे हैं। ये बिसराया हुआ खनिज 'मैग्नीशियम' है।