ट्रंप की ठुड्डी ऊंची, शी का संयमित अंदाज: तस्वीरों में दिखी 'अधीर कूटनीति' और 'धैर्य की चाल'

IANS | October 30, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंग्रेजी की कहावत है 'अ पिक्चर स्पिक्स अ थाउसैंड वर्ड्स', जिसका सीधा सा मतलब है कि एक तस्वीर बहुत कुछ बयां करने की ताकत रखती है, जैसे दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरों ने की!

28 अक्टूबर 1940: वो रात जब ग्रीस ने हां नहीं, कहा ‘न’ और रच दिया इतिहास

IANS | October 27, 2025 5:41 PM

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। कभी-कभी एक 'हां' वो काम नहीं कर पाती जो एक 'न' से मुमकिन होता है। ऐसा ही दशकों पहले हुआ। दो देशों के बड़े नाम आमने-सामने थे। एक बहुत मजबूत था तो दूसरा थोड़ा कमजोर। लेकिन कहानी में यही ट्विस्ट है। कमजोर समझे जाने वाले देश ने 'न' कहने की हिम्मत दिखाई और दुनिया में वाहवाही पाई। ये देश था ग्रीस और 28 अक्टूबर 1940 को उसके शासक ने इटली के तानाशाह को 'ओही' (ओएक्सआई) यानी 'न' कहने की हिम्मत दिखाई थी।

'फ्रेंड्स' की जान था ये कलाकार, 'जिंदगी' ने पूर्व प्रेमिका के जन्मदिन पर ही छोड़ा साथ

IANS | October 27, 2025 4:34 PM

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2023 का 28 अक्टूबर मनहूस था। सब वैसा नहीं था जैसा होना चाहिए था। एक ऐसी खबर आई जिसने सैकड़ों-हजारों फैंस का दिल तोड़ दिया। पहले विश्वास नहीं हुआ, फिर यकीन करना पड़ा कि फ्रेंड्स के चैंडलर बिंग यानी मैथ्यू पेरी नहीं रहे। कमबख्त मौत ने भी पूर्व प्रेमिका और नामचीन हॉलीवुड स्टार जूलिया रॉबर्ट्स का जन्मदिन चुना।

डायबिटीज मरीजों के लिए नाशपाती वरदान, दिल का भी रखता है ख्याल

IANS | October 26, 2025 4:54 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अकसर डायबिटीज पीड़ितों के सामने क्या खाएं क्या नहीं, इसे लेकर पशोपेश की स्थिति होती है। ऐसे लोगों के लिए ही नाशपाती किसी वरदान से कम नहीं। एक स्टडी भी इस पर मुहर लगाती है।

रूस से लौटते वक्त नेपोलियन के सैनिकों की मौत 'रहस्यमयी बीमारी' से हुई थी, वर्षों बाद एक स्टडी ने खोला राज

IANS | October 25, 2025 4:49 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जब नेपोलियन ने अक्टूबर 1812 में अपनी सेना को रूस से पीछे हटने का आदेश दिया, तो तबाही मच गई थी। भूख, ठंड, थकावट और बीमारियों से जूझते हुए करीब 3 लाख सैनिक मारे गए थे। दशकों बाद कुछ शोधार्थियों ने डीएनए एनालिसिस के आधार पर असल राज का खुलासा किया है। ये स्टडी बताती है कि जूं भी एक कारण था।

बर्मिंघम बनेगा ‘लिटिल बिहार’! यूके में महापर्व छठ की तैयारियां चरम पर, घर-घर पहुंचेगा छठी मईया का प्रसाद

IANS | October 22, 2025 1:46 PM

लंदन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बर्मिंघम हर साल की तरह कार्तिक माह के इन खास दिनों पर एक बार फिर ‘लिटिल बिहार’ में बदलने जा रहा है। कारण- यूके में मनाया जाने वाला भारतीय धार्मिक आयोजन, ‘छठ महापर्व 2025', जिसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर इस बार 26 से 28 अक्टूबर तक छठ की भक्ति और बिहारी संस्कृति के रंगों से सराबोर होगा।

केरवा से फलेला घेवद से: छठ के गीतों में बसी है ममता और मिट्टी की महक

IANS | October 21, 2025 3:19 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकपर्व छठ अब ग्लोबल हो गया है। बिहार या पूर्वांचल के लोग दुनिया के जिस भी कोने में बसे हैं बड़े शान और सम्मान से छठी मईया को पूजते हैं। पर्व की आहट के साथ ही गांवों की पगडंडियां, तालाबों के किनारे, मिट्टी के आंगन और नदी के घाट किसी अनदेखे सुर से भर उठते हैं।

यूके में दीपोत्सव: जगमगाए कई शहर, एनआरआई बोले- 'अब यहां लोग दीपावली को त्योहार नहीं, रोशनी का उत्सव मानने लगे हैं'

IANS | October 20, 2025 2:55 PM

लदंन/लीसेस्टर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। हम भारत में जहां एक तय तिथि पर दीपोत्सव मनाते हैं वहीं सात समन्दर पार इस त्योहार की रौनक महीनों पहले दिखने लगती है। यूके में एक शहर है जिसे प्यार से वहां बसे भारतीय 'दिवाली की राजधानी 'नाम से पुकारते हैं। इस शहर का नाम है लीसेस्टर।

'रेयर अर्थ' का नया युद्धक्षेत्र: चीन की मजबूत पकड़, ट्रंप का यू-टर्न और भारत के लिए अवसर

IANS | October 16, 2025 6:27 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप की भूल और चीन की सख्ती ने भारत के लिए रेयर अर्थ्स में एक सुनहरा मौका थमा दिया है। भले ही अमेरिका ने यू‑टर्न लिया हो, भारत अब इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है। यह खेल केवल खदानों का नहीं, रणनीति, निवेश और तकनीक का है, और अगर भारत समय पर सही कदम उठाता है, तो इसे आर्थिक और वैश्विक लाभ दोनों मिल सकते हैं।

शालेव की खुदकुशी ने हमास-इजरायल युद्ध के अनदेखे स्याह पन्ने को उजागर किया, ये एक मनोवैज्ञानिक युद्ध है जिसकी कोई सीमा नहीं

IANS | October 12, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजा शांति की राह पर चल निकला है। दुनिया वहां पीस चाहती है। ऐसी ही पॉजिटिव न्यूज के बीच एक खबर शनिवार, 11 अक्टूबर, 2025 को आई। एक युवक जिसे बास्केटबॉल से प्यार था, जो हंसता-मुस्कुराता था, अचानक उसके मरने की खबर आई। आकस्मिक मौत का कारण नेचुरल नहीं था बल्कि वजह आत्महत्या थी। इस युवक का नाम था रोई शालेव और इसने मौत को इसलिए गले लगाया क्योंकि ये उस नोवा म्यूजिकल फेस्टिवल की त्रासदी भुला नहीं पा रहा था जिसने इससे जिंदगी का सबसे प्यारा साथी छीन लिया था।