स्वास्थ्य का नया मंत्र है 'हेल्थ इन इकोसिस्टम', साधारण तरीकों को अपना निभाएं जिम्मेदारी

IANS | September 29, 2025 3:52 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। हमारी सेहत का खजाना संतुलित जीवनशैली पर टिका है। एक सच यह भी है कि हमारी सेहत का रिश्ता सिर्फ शरीर से नहीं, बल्कि पूरे पर्यावरण से जुड़ा है। इसे ही विशेषज्ञ अब 'हेल्थ इन इकोसिस्टम' कह रहे हैं। इसका मतलब है – अगर हमारा वातावरण संतुलित और स्वस्थ होगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। डब्ल्यूएचओ भी इसे लेकर दुनिया को प्रेरित करता है।

डीएनए आधारित डाइट: 'वन-साइज-फिट्स-ऑल नहीं' वाली नई सोच ट्रेंड में, आखिर ये है क्या?

IANS | September 29, 2025 1:34 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। हमारे यहां शायद हर जेनरेशन को घोल कर पिलाया जाता है कि सेहतमंद रहने के लिए सबको एक जैसा खाना चाहिए। मतलब सुबह दूध, दोपहर को दाल-चावल और रात में हल्का और सुपाच्य भोजन। इन सबके सेवन का समय भी फिक्स करने की सलाह दी जाती है। लेकिन बदलते समय में ये धारणा भी बदल रही है। यूं तो वैज्ञानिक रिसर्च कई होते हैं लेकिन एक ऐसा है जो पुख्ता तौर पर कहता है कि आपकी थाली में क्या हो, क्या नहीं, ये रिवायत नहीं, आपके डीएनए को तय करना होता है!

कुत्ते-बिल्लियों और बंदरों से प्रेरणा लेकर जापानी धावक ने तोड़ा दुनिया का अनोखा रिकॉर्ड

IANS | September 25, 2025 3:40 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। दौड़ने की बात आते ही हमारे दिमाग में एथलीट्स, ट्रैक, स्पाइक्स और बिजली-की तेजी से दौड़ते इंसान की छवि उभरती है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि कोई इंसान चार पैरों पर यानी हाथ और पैरों के बल चीते की तरह ट्रैक पर दौड़ रहा है, तो यकीन करना मुश्किल होगा। जापान के एक शख्स ने यही कर दिखाया है और हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह कहानी सिर्फ एक रिकॉर्ड की नहीं, बल्कि इंसानी जिज्ञासा, जुनून और फिटनेस को नए नजरिये से देखने की है।

गरबा और डांडिया: शरीर और दिमाग के लिए हल्की और असरदार वर्कआउट

IANS | September 24, 2025 6:13 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्रोत्सव की महक चारों ओर बिखरी है। देवी उपासक हर वो प्रयास करते हैं जिससे उनकी कृपा के पात्र बनें। बंगाल में जहां षष्ठी से मां दुर्गे की पूजा का विधान है, वहीं नवरात्र की प्रतिपदा से गुजरात में डांडिया और गरबा की धूम होती है। नवरात्र का पर्व सिर्फ आध्यात्मिक उत्सव नहीं, बल्कि फिटनेस का भी अवसर है। गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्य केवल संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये कैलोरी बर्न, कार्डियो हेल्थ और मूड बूस्ट करने में भी मदद करते हैं।

सीजनल डिप्रेशन: 'अंदर से मन अच्छा न लगे' तो ये 'एसएडी' का लक्षण, बदलते मौसम का मूड और नींद पर पड़ता है असर

IANS | September 24, 2025 2:43 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। शरद ऋतु गर्मी से सर्द मौसम की ओर बढ़ने का संकेत है। सितंबर से दिसंबर के बीच पेड़ों से पत्ते भी गिरते हैं और कुछ ऐसा ही हाल लोगों के मूड का होता है। कई शोध और स्टडी बताती है कि इस दौरान मन मस्तिष्क पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। फिलहाल हम इसी ट्रांजिशन पीरियड से गुजर रहे हैं। जैसे ही दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं, कई लोग अचानक थकान, नींद की गड़बड़ी और उदासी महसूस करने लगते हैं। इसे विज्ञान की भाषा में 'सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर' (एसएडी यानि सैड) कहा जाता है।

'जिगर' का दूसरा नाम मोहिंदर अमरनाथ, क्रिकेट के मैदान के 'बॉक्सर'

IANS | September 23, 2025 3:50 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जब तेज गेंदबाजी को खेलना तकनीक के साथ जुनून और जिगर का भी खेल था, तब मोहिंदर अमरनाथ अपने समकालीन बल्लेबाजों से बहुत आगे थे। इतने आगे कि एक बार लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा था, "मैंने तेज गेंदबाजी को खेलने के लिए अमरनाथ जैसा बल्लेबाज नहीं देखा।"

भीकाजी कामा : क्रांति की मशाल, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा

IANS | September 23, 2025 2:34 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। कल्पना कीजिए उस दौर की जब महिलाओं का जीवन घर की चारदीवारी तक ही सीमित था। चूल्हा-चौका, बच्चों की परवरिश और परिवार का देखभाल ही उनका काम था। ऐसे समय में एक महिला ने इन सभी सीमाओं को तोड़कर इतिहास लिख दिया। उन्होंने केवल अपने घर की दहलीज नहीं लांघी, बल्कि विदेशी जमीन से भारत की आजादी की पुकार बुलंद की। उनका नाम है भीकाजी कामा – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक क्रांतिकारी महिला, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के लिए लड़ सकती हैं।

मां दुर्गा के मंत्र: भय दूर करने से लेकर सौभाग्य देने तक की साधना

IANS | September 22, 2025 5:24 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नवरात्र शक्ति, साधना और भक्ति का ऐसा पर्व है जिसमें सांस्कृतिक परंपराओं की पवित्र आभा भी झलकती है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इन दिनों में किए गए मंत्र जाप और साधना साधक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और सफलता का संचार करते हैं। मंत्र केवल ध्वनि नहीं, बल्कि इन्हें स्पंदन और कंपन की शक्ति भी माना जाता है, जो साधक के मन, शरीर और आत्मा को प्रभावित करते हैं।

आयुर्वेद के वैश्विक दूत पीआर कृष्ण कुमार: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम

IANS | September 22, 2025 3:52 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आयुर्वेदाचार्य पीआर कृष्ण कुमार बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने एक बढ़िया चिकित्सक, शिक्षक, दार्शनिक, प्रशासक, उद्यमी और आध्यात्मिक मार्गदर्शक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने जीवन में अद्भुत संतुलन के साथ इन सभी भूमिकाओं का निर्वहन किया।

'व्रत फूड' अब हुआ इंस्टाग्राम-रेडी! इस नवरात्रि अपनाएं कुछ 'फ्यूजन डिश'

IANS | September 22, 2025 3:35 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नवरात्रि का मतलब पूजा -उपवास के साथ ही स्वाद और सेहत का नया संगम भी है। पहले जहां उपवास का भोजन साबूदाना खिचड़ी या आलू की सब्जी तक सीमित था, वहीं आज 'मिलेनियल्स' और 'जेन जी' इसे मॉडर्न फ्यूजन डिशेज में बदल रहे हैं।