गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम की अधिक मात्रा 'चाइल्डहुड डिप्रेशन रिस्क' को कम करती है: अध्ययन

IANS | September 7, 2025 3:03 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। एक जापानी शोध दल ने पाया है कि गर्भावस्था के दौरान ज्यादा कैल्शियम इनटेक, चाइल्डहुड डिप्रेशन रिस्क (बच्चों में अवसाद के लक्षणों का जोखिम) को कम करता है।

दुनिया का शोर कर रहा तंग, 'साउंड हीलिंग' से सुनें भीतर की आवाज, तनाव-मुक्त होंगे आप

IANS | September 6, 2025 3:05 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सब दिन होत न एक समान, अक्सर अपने बड़ों को हमने ये कहते सुना है। सही भी है, जिंदगी के कुछ पल ऐसे आते हैं जब सब कुछ धुंधला लगने लगता है। आसपास लोग होते हैं, लेकिन भीतर सन्नाटा गूंजता है। न कोई शब्द काम आता है, न कोई सलाह। बस मन थक चुका होता है, और ऐसे में ही 'साउंड हीलिंग' एक वरदान बनकर उभरता है।

बर्थडे स्पेशल: 'काकाबाबू' के जासूसी किरदार से भरा रोमांच, पहला उपन्यास लिखकर डर गए थे सुनील गंगोपाध्याय

IANS | September 6, 2025 3:02 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बंगाली साहित्य के सबसे प्रसिद्ध और बहुआयामी लेखकों में से एक, सुनील गंगोपाध्याय ने बंगाली साहित्य की दुनिया में बतौर कवि प्रवेश किया था। 1953 में उन्होंने कृत्तिबास नाम की पत्रिका की शुरुआत की, जो बाद में युवा कवियों के लिए एक मंच बन गई। इसके बाद 1965 में उन्होंने पहला उपन्यास 'आत्मप्रकाश' लिखा, लेकिन कवि से उपन्यासकार बनने का अनुभव उनके लिए डरावना था।

उम्र के साथ नाश्ते में देरी हो सकती है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक: अध्ययन

IANS | September 6, 2025 1:18 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। क्या आपके घर में माता-पिता या दादा-दादी सुबह देर से नाश्ता करते हैं? अगर हां, तो अब थोड़ा सतर्क हो जाने की जरूरत है। अमेरिका के मास जनरल बर्मिंघम के एक नए अध्ययन में ये सामने आया है कि उम्र बढ़ने के साथ देर से नाश्ता करने की आदत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

'फूड फॉर माइंड' है किमची, डाइट में अपनाया तो डिप्रेशन नहीं होगा, आखिर ये है क्या?

IANS | September 2, 2025 7:19 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। के-पॉप के दीवानों की कमी नहीं है। कोरियाई सीरियल से लेकर उनके फैशन के फैंस की भारत में कोई कमी नहीं है। अब खाने में भी दिखने लगा है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें ये कोरियाई सलाद है जो उन कुछ फूड आइटम्स में शामिल है जो आपको डिप्रेशन से निजात दिला सकते हैं। अवसाद यानी डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक अवस्था है जिसमें आप उदास हो जाते हैं, किसी भी गतिविधि में इंट्रेस्ट खत्म हो जाता है। इतना ही नहीं, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में कमी, अनुचित अपराधबोध, मृत्यु और आत्महत्या के विचार भी आने लगते हैं।

'मीठी नीम के पत्तों' में छिपे हैं कई गुण, दिया गया है 'नेचुरल इंसुलिन बूस्टर' का नाम

IANS | September 2, 2025 2:42 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। करी पत्ता से लगा तड़का जहां खाने में स्वाद बढ़ा देता है, वहीं यह शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है। वैज्ञानिक शोध और आयुर्वेद दोनों करी पत्ता से मिलने वाले फायदों की पुष्टि करते हैं। आयुर्वेद में करी पत्ता को 'कृष्णनिंब' कहा जाता है। आयुर्वेद के अलावा, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में इसका उपयोग सदियों से पाचन, नेत्र रोगों और त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में किया जाता रहा है।

भोजन 'श्रेष्ठ औषधि,' माइंडफुल ईटिंग भी जरूरी

IANS | September 1, 2025 8:17 PM

नई दिल्ली, 1 सितबंर (आईएएनएस)। अक्सर देखा जाता है कि जल्दबाजी में हम सिर्फ पेट भरने को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे पूर्वज भोजन को ऊर्जा नहीं, सम्मान मानते थे? तीन थंबरूल अपना कर हम फिट रह सकते हैं। पहला भोजन को औषधि मानना, दूसरा पवित्र मन से भोजन ग्रहण करना और सबसे अहम माइंडफुल ईटिंग को तरजीह देना।

दुष्यंत कुमार: सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज, जिनकी कविताएं करती थीं सत्ता से सवाल

IANS | August 31, 2025 6:20 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। 'हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।' इस कविता को पढ़ते ही मन में आम आदमी की गहरी पीड़ा, अंतहीन संघर्ष और उबलते आक्रोश की तस्वीर सामने आती है। दुष्यंत कुमार ने इन पंक्तियों में न केवल भावनाओं को उकेरा, बल्कि समाज में बदलाव की तीव्र चाह को भी आवाज दी।

जयंती विशेष: कैफे में मिला अवसर, फिर मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया का चमकता सितारा बनीं पद्मलक्ष्मी

IANS | August 31, 2025 4:08 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन जब किस्मत साथ दे तो जीवन बदल सकता है। पद्मलक्ष्मी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो साधारण परिवार से निकल कर ग्लैमर की ऊंचाइयों तक पहुंची। उनका सफर कई मायनों में प्रेरणादायक है। एक छोटे से कैफे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। एक ऐसा मौका मिला जिसने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में पहला बड़ा कदम उठाने का अवसर दिया।

फूड पॉइजनिंग से लेकर टाइफाइड तक फैला सकते हैं 'तिलचट्टे', जानिए कैसे मिलेगा छुटकारा

IANS | August 31, 2025 2:33 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बारिश का मौसम आते ही ठंडक और राहत तो मिलती है, लेकिन साथ ही कुछ परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक है घर में तिलचट्टों यानि कॉकरोचों का दिखना। बारिश के दिनों में अक्सर देखा जाता है कि रसोईघर, बाथरूम और नाली के आसपास कॉकरोच घूमते नजर आते हैं। ये कहीं न कहीं आपकी सेहत को भी चुपचाप नुकसान पहुंचा सकते हैं।