1948 की वह क्रांति जिसने इतिहास बदल दिया, ईवा पेरोन ने महिलाओं को दिलाया अहम अधिकार

IANS | November 30, 2025 6:46 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के इतिहास में 1 दिसंबर 1948 सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की वह चमक है, जिसने लाखों महिलाओं की आवाज को पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में जगह दी।

जेन जी में बढ़ती एंग्जाइटी, जानें वैज्ञानिक कारण और समाधान

IANS | November 30, 2025 6:27 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बदलती जीवनशैली, सोशल मीडिया की लगातार मौजूदगी और शिक्षा-नौकरी के दबाव ने आज के युवा मन को पहले से कहीं अधिक प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारत सहित कई देशों में जेन जी खासकर 25 साल से कम उम्र के युवाओं में चिंता और तनाव का स्तर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है।

खालिदा जिया की सरकार में सुलगते रहे भारत-बांग्लादेश संबंध, हिंदू अल्पसंख्यकों पर टूटा था कहर

IANS | November 30, 2025 4:22 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री रह चुकीं खालिदा जिया की हालत बेहद खराब है। बीते कई दिनों से वह ढाका के एक अस्पताल में भर्ती हैं। देशभर में उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। खालिदा जिया ने बतौर पीएम पहला और तीसरा कार्यकाल पूरा किया है. लेकिन दूसरे कार्यकाल के दौरान उन्हें कुछ ही महीनों में पद छोड़ना पड़ा था। आइए जानते हैं कि खालिदा जिया के शासनकाल में भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध कैसे थे।

सर्दियों में सांस पर हमला: अस्थमा और सीओपीडी के अचानक बढ़ने का कारण क्या?

IANS | November 29, 2025 8:51 PM

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियां आते ही ठंडी हवा की चुभन कई लोगों के लिए सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं बल्कि सांस पर हमला बन जाती है। अस्थमा और सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) मरीजों के लिए यह मौसम हर साल एक ही डर लेकर आता है—कहीं अचानक सांस रुक न जाए, कहीं खांसी-कफ इतनी न बढ़ जाए कि अस्पताल जाना पड़े। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान गिरते ही फेफड़ों के रास्ते सिकुड़ जाते हैं और ज़रा-सा ट्रिगर भी बड़ा संकट बन सकता है।

जब एक साम्राज्य समुद्र पार चला गया और पुर्तगाल की राजधानी बनी ब्राजील

IANS | November 29, 2025 7:51 PM

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। 1807 का 29 नवंबर यूरोपीय इतिहास का वह दिन है, जब एक अनोखी और लगभग अविश्वसनीय लगने वाली घटना घटी। पुर्तगाल का शाही परिवार अपनी पूरी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ लिस्बन छोड़कर हजारों किलोमीटर दूर ब्राजील पहुंच गया।

टोक्यो को पीछे छोड़ जकार्ता कैसे बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर

IANS | November 27, 2025 2:14 PM

जकार्ता, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जकार्ता दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर कैसे बना, इसकी कहानी किसी एक कारण से नहीं बल्कि कई दशकों में जमा हुए सामाजिक-आर्थिक बदलावों से मिलकर बनी है।

दो नेताओं की हत्या और एक शहर का जागना! वह दिन जिसने अमेरिका को बदल दिया

IANS | November 26, 2025 8:20 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सैन फ्रांसिस्को के सिटी हॉल में उस सुबह सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ घंटों बाद शहर एक ऐसे सदमे में डूबने वाला था जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। मेयर जॉर्ज मोस्कोन और सुपरवाइजर हार्वे मिल्क—दोनों अपनी-अपनी बैठकों और दिनचर्या में लगे थे, बिना यह जाने कि कुछ ही देर में उनकी जिंदगी खत्म कर दी जाएगी।

आंधी सा आया किंवदंती बन गया: गिटारिस्ट जिमी हेंड्रिक्स के अंदाज ने पीढ़ियों को दीवाना बनाया

IANS | November 26, 2025 7:07 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अगर संगीत की दुनिया में किसी ने गिटार को साधन से ज्यादा एक जादू की छड़ी सरीखा इस्तेमाल किया, तो वो थे जिमी हेंड्रिक्स। उनके बजाने का अंदाज ऐसा था कि जैसे किसी तूफान ने तारों को छुआ हो—बिजली-सा झटका, धुएं-सी गर्मी और एक गहरी भावनात्मक चमक। वे सिर्फ गाने नहीं बजाते थे; वे मंच पर आग लगा देते थे, कभी सचमुच और कभी देखने वालों के जेहन में!

सबक्लेड 'के' फ्लू: यूके, यूएस और कनाडा में बढ़ते केस, क्या है यह नया खतरा?

IANS | November 26, 2025 5:43 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया एक बार फिर इन्फ्लूएंजा के एक नए रूप से जूझ रही है। इस बार चर्चा में है ‘सबक्लेड के’, एच3एन2 फ्लू का उभरता हुआ स्ट्रेन, जिसके कारण यूके और कनाडा में केस अचानक बढ़ गए हैं। यह नाम जितना तकनीकी लगता है, असल में उतना ही चिंता का विषय इसलिए बना है क्योंकि यह वेरिएंट असामान्य रूप से फैल रहा है और कुछ देशों में अस्पतालों पर दबाव बढ़ा चुका है।

इजरायल में खसरे का बढ़ा प्रकोप: अध्ययन में खुलासा,'कोविड के बाद वैक्सीन से डर जिम्मेदार'

IANS | November 26, 2025 4:53 PM

तेल अवीव, 26 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल इन दिनों हेल्थ सेक्टर के दो मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। एक तरफ खसरे के बढ़ते मामलों का खतरा है, और दूसरी तरफ लोगों में वैक्सीन के प्रति बढ़ती झिझक है। जिस देश ने वर्षों तक अपने बच्चों को नियमित टीकाकरण में लगभग बेहतरीन रिकॉर्ड कायम रखा था, वहीं अब कोविड-19 महामारी के बाद पैदा हुई वैक्सीनेशन के प्रति अरुचि ने उस भरोसे को कमजोर कर दिया है।