सिंहावलोकन 2025: पद्मश्री शिवानंद बाबा, पोप फ्रांसिस समेत इन 'मार्गदर्शकों' को दुनिया ने नम आंखों से दी विदाई

IANS | December 14, 2025 4:53 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 एक ऐसे वर्ष के रूप में दर्ज हुआ, जब अलग-अलग धर्मों, संप्रदायों ने अपने प्रभावशाली मार्गदर्शकों को खो दिया। ये वे नाम थे, जिनकी पहचान केवल पूजा-पाठ या धार्मिक उपदेशों तक सीमित नहीं थी, बल्कि शिक्षा, सेवा, करुणा और नैतिक नेतृत्व से जुड़ी हुई थी।

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह: बनारसी साड़ी की परंपरा, बुनाई और वैश्विक पहचान

IANS | December 13, 2025 10:32 PM

वाराणसी, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। काशी या वाराणसी प्राचीन समय से भारत के सबसे प्रमुख हस्तशिल्प केंद्रों में से एक रहा है। इस शहर की पहचान विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ी से है, जो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में अपनी भव्यता और बारीक कारीगरी के लिए पसंद की जाती है। अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन 8 से 14 दिसंबर तक चलता है। इस मौके पर बनारसी साड़ी और उसकी बुनाई के बारे में जानते हैं।

भारत-मालदीव संबंध: मुइज्जू शासन में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिश्तों की जड़ें अब भी मजबूत

IANS | December 13, 2025 10:02 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और मालदीव के बीच काफी पुराना संबंध है। खासतौर से व्यापार और आर्थिक सहयोग की बात करें तो मालदीव के लिए भारत एक अहम साझेदार है। भारत और मालदीव के बीच पर्यटन के क्षेत्र में बेहद गहरा संबंध है। हालांकि, हाल के कुछ समय में मुइज्जू के शासन में दोनों देशों के बीच के संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसका एक कारण चीन भी रहा है। भारत और मालदीव के बीच के संबंध केवल कूटनीतिक ही नहीं, सांस्कृतिक, भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी बेहद गहरे हैं।

सिंहावलोकन 2025: ऑपरेशन सिंदूर समेत दुनिया की वो बड़ी घटनाएं जिन्होंने सालभर सुर्खियां बटोरीं

IANS | December 13, 2025 8:57 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 अब खत्म होने वाला है। 2025 का ये आखिरी महीना चल रहा है और इस साल कई अच्छी और बुरी घटनाएं हमें देखने को मिलीं। कुछ घटनाएं हमारी आंखों को नम कर गईं, तो कुछ घटनाएं दिलों को खुशियों से भर गईं। ऐसे में जानते हैं दुनिया की कुछ ऐसी घटनाएं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

स्मृति शेष: सत्ता के शिखर के 'असली केंद्र', विवादों और त्रासदी की अनकही कहानी

IANS | December 13, 2025 8:12 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। 14 दिसंबर 1946... यह सिर्फ एक तारीख नहीं है। यह दिन भारतीय राजनीति के सबसे विवादित और प्रभावशाली शख्सियत की जन्मतिथि है, जिसने महज 33 साल की उम्र में प्यार, सत्ता, डर, सपनों और फैसलों की ऐसी लक्ष्मण रेखा खींची, जिस पर आज भी घंटो तक बहस होती है। ये नाम है संजय गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे, जिन्हें कुछ लोग 'सत्ता का असली केंद्र' बताते हैं। संजय गांधी का जीवन सत्ता, महत्वाकांक्षा, विवाद और त्रासदी का ऐसा संगम था, जिसने भारतीय राजनीति को हमेशा के लिए बदल दिया।

'जौन होना कोई मजाक नहीं': मौजूदा समय में युवाओं द्वारा सबसे ज्यादा ढूंढ कर पढ़े जाने वाले शायर

IANS | December 13, 2025 7:24 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जन्मे उर्दू शायर जौन एलिया उर्दू साहित्य के उन चुनिंदा शायरों में से एक हैं, जिनकी शायरी आज भी युवा पीढ़ी के दिलों पर राज करती है। भारत-पाकिस्तान बंटवारे ने उनके दिलों-दिमाग पर गहरा असर छोड़ा, भले ही वो अपने अंतिम दिनों में भारत में न रहे हों, लेकिन उन्होंने खुद को हमेशा हिंदुस्तानी ही समझा।

पीटर ओ’टूल: ऑस्कर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड इनके नाम, 8 बार नामांकित लेकिन कभी नहीं जीता

IANS | December 13, 2025 7:19 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। दुनिया ने पीटर ओ’टूल को 14 दिसंबर 2013 को खो दिया। हॉलीवुड का वो अभिनेता जिसने अभिनय को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि उसे सांस की तरह जिया। लॉरेंस ऑफ अरेबिया जैसी महान फिल्मों से दुनिया भर में पहचाने जाने वाले ओ’टूल का जीवन उतना ही नाटकीय था जितना उनके किरदार।

जयंती विशेष: नास्त्रेदमस ने दुनिया को डराया और उलझाया भी, विपरीत परिस्थितयों ने गढ़ा ये भविष्यवक्ता

IANS | December 13, 2025 5:55 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। जब भी नया साल कुछ फर्लांग की दूरी पर होता है तो दो भविष्यवक्ताओं की चर्चा खूब होने लगती है। उनकी भविष्यवाणियों का निहितार्थ निकाला जाने लगता है। जिन्में से एक हैं बाबा वेंगा और दूसरे हैं 14 दिसंबर 1503 को जन्मे नास्त्रेदमस। नास्त्रेदमस की पैदाइश फ्रांस के छोटे से कस्बे सेंट-रेमी-डी-प्रोवॉन्स की है। ऐसे शख्स रहे जिनकी कलम सदियों बाद भी दुनिया को उलझाए रखती है। वह आदमी जिन्हें कुछ लोग दूरदर्शी भविष्यवक्ता कहते हैं, कुछ रहस्यवादी कवि, और कुछ सिर्फ एक बेहद बुद्धिमान चिकित्सक और खगोलशास्त्री।

संसद पर आतंकी हमले की बरसी: 13 दिसंबर, जब लोकतंत्र के मंदिर को दहलाने की कोशिश हुई

IANS | December 12, 2025 10:47 PM

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। साल था 2001... तारीख थी 13 दिसंबर... राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड थी और संसद में शीतकालीन सत्र जारी था। सदन के भीतर 'महिला आरक्षण बिल' को लेकर हंगामा हो रहा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नेता प्रतिपक्ष सोनिया गांधी संसद भवन से निकल चुके थे। इस दौरान, किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि चंद मिनटों में भारत के लोकतंत्र के केंद्र पर ऐसा आतंकी हमला होगा, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

जेनिफर कॉनेली: 3 दशक बाद भी रोशनी फीकी नहीं पड़ी, कला को हमेशा तरजीह दी

IANS | December 11, 2025 8:22 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। जेनिफर कॉनेली की कहानी हॉलीवुड के उन चेहरों में से है जो कभी शोर नहीं मचाते, लेकिन अपनी मौजूदगी से सिनेमा के इतिहास पर एक स्थायी छाप छोड़ जाते हैं। उनके करियर की शुरुआत एक टीन मॉडल से हुई—मैगजीन के कवर, टीवी विज्ञापन और छोटे फोटो शूट। बहुत कम उम्र में, जब हॉलीवुड के ज्यादातर बच्चे कैमरों की चमक में खो जाते हैं, जेनिफर ने शांति से खुद को आकार देना चुना। उनका मन अभिनय की कला में था, न कि शोहरत के शोर में।