एक देश ऐसा भी! जहां बाल झड़ना बना ‘सर्वाइवल का मुद्दा’, राष्ट्रपति बोले-‘पब्लिक हेल्थ कवर दायरे में लाना जरूरी’
नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। दुनिया के कई देशों में स्वास्थ्य बहस अब भी बुनियादी सुविधाओं, बीमारियों और दवाओं तक सीमित रहती है, लेकिन दक्षिण कोरिया ने 2025 में एक ऐसी बहस को केंद्र में ला दिया जिसने वैश्विक ध्यान खींचा। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने बाल झड़ने यानी हेयर लॉस को केवल सौंदर्य से जुड़ी समस्या मानने से इनकार करते हुए इसे “सर्वाइवल का मामला” बताया और इसके इलाज को सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाने की जरूरत पर जोर दिया।