1 जनवरी 1863 को अब्राहम लिंकन ने लिखा था अमेरिका का भविष्य

IANS | December 31, 2025 8:05 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। 1863 के साल का पहला दिन था। 1 जनवरी की दोपहर वॉशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस का एक कमरा असामान्य रूप से शांत था। सुबह से राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन नए साल की शुभकामनाएं देने आए सैकड़ों लोगों से हाथ मिला चुके थे। उनका दायां हाथ थक चुका था और हल्का-सा कांप भी रहा था। सामने मेज पर रखा था एक ऐसा दस्तावेज, जो अमेरिकी इतिहास की दिशा बदलने वाला था। और ये था 'एमैंसिपेशन प्रोक्लेमेशन।'

31 दिसंबर को जन्मा सन्नाटे का जादूगर 'एंथनी हॉपकिंस', अदाकार जिसकी खामोशी भी बोलती है

IANS | December 30, 2025 7:49 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल के स्वागत से जुड़ी है 31 दिसंबर की तारीख, लेकिन हॉलीवुड के इतिहास में यह दिन एक असाधारण अभिनेता के जन्म के कारण भी खास है। 31 दिसंबर 1937 को वेल्स में जन्मे एंथनी हॉपकिंस ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अभिनय को केवल संवादों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि खामोशी, नजर और भावनाओं के जरिए दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी। नए साल की पूर्व संध्या पर जन्मा यह अभिनेता अपने जीवन में ऐसे किरदार निभाता रहा, जिन्हें सिनेमा कभी भूल नहीं सकता।

आतिशबाजी से बॉल ड्रॉप तक: 1907 की 'उस रात' कैसे टाइम्स स्क्वायर बना नववर्ष का प्रतीक

IANS | December 30, 2025 6:34 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल का आगाज हो रहा था और पुराना साल विदा ले रहा था। लेकिन1907 की वो सर्द रात न्यूयॉर्क के इतिहास में केवल एक तारीख नहीं थी, बल्कि आधुनिक शहरी उत्सव की नींव रखने वाला क्षण थी। 31 दिसंबर को पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में नववर्ष का सार्वजनिक जश्न कुछ अलग था, जिसने आगे चलकर दुनिया के सबसे प्रसिद्ध न्यू ईयर सेलिब्रेशन की परंपरा को जन्म दिया। उस समय न्यूयॉर्क तेजी से बदल रहा था और टाइम्स स्क्वायर, जहां उस साल कुछ ही दिनों पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स का मुख्यालय बना था, शहर की नई पहचान के रूप में उभर रहा था।

इतिहास: क्या है सोमालीलैंड का मुद्दा, जिसे लेकर वैश्विक राजनीति में बढ़ी हलचल?

IANS | December 29, 2025 11:35 PM

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। सोमालीलैंड अफ्रीका के हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में स्थित है। सोमालीलैंड काफी लंबे समय से खुद को एक स्वतंत्र देश मानता रहा है। हालांकि, इजरायल के अलावा दुनिया के किसी भी देश ने इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं दी है। सोमालीलैंड के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आने से पहले इसका एक लंबा इतिहास रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब सोमालीलैंड का मुद्दा चर्चा में आया और वैश्विक राजनीति में हलचल पैदा हो गई। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है।

ग्रिगोरी रासपुतिन: एक चमत्कारी 'बाबा' जिसकी रूस में बोलती थी तूती, मरने से पहले कह दिया था 'खत्म होगी राजशाही'

IANS | December 29, 2025 8:41 PM

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। 'रासपुतिन,' एक ऐसा नाम जो 100 साल से ज्यादा बीत जाने के बाद भी चर्चा के केंद्र में रहता है। रूस का एक ऐसा बाबा जो तंत्र-मंत्र में माहिर था इतना कि रूस का शाही परिवार भी उसका मुरीद था। वह भविष्यवक्ता था। इतिहासकारों के अनुसार रासपुतिन शराबखोरी और उच्छृंखल जीवन के लिए बदनाम था। इसी शख्स की 30 दिसंबर 1916 को हत्या हो गई थी। उसने अपनी मौत की भी भविष्यवाणी कर दी थी।

ट्रंप से पहले रुबियो से मिलेंगे नेतन्याहू, अचानक ही बदला शेड्यूल

IANS | December 29, 2025 4:55 PM

फ्लोरिडा, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को अमेरिका पहुंचे। सोमवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होनी है। पहले इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन फिर विदेश मंत्रालय ने शेड्यूल साझा किया। इस बीच अमेरिकी मीडिया में नेतन्याहू के रवैए को लेकर कुछ सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

स्मृति शेष: जब खबर कविता बन गई, हिन्दी साहित्य का संवेदनशील चेहरा

IANS | December 29, 2025 11:53 AM

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। साल था 1990 और तारीख थी 30 दिसंबर, जब हिन्दी साहित्य ने अपना वह कवि खो दिया, जिसने कविता को अखबार की सुर्खियों से उठाकर जनजीवन की पीड़ा का आईना बना दिया। उस शख्सियत का नाम था, रघुवीर सहाय। वह केवल एक कवि नहीं थे, वे आधुनिक हिन्दी कविता के संवेदनशील चेहरे थे, जिसकी नजर सड़क, चौराहा, दफ्तर, संसद, से लेकर बाजार तक फैली हुई थी।

बर्थडे स्पेशल: जॉन वोइट, हॉलीवुड के सीनियर स्टार जिनको पर्दे पर देख आती है ओम पुरी की याद

IANS | December 28, 2025 8:32 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। 29 दिसंबर को जन्मे हॉलीवुड अभिनेता जॉन वोइट को दुनिया भर में एक ऐसे कलाकार के रूप में याद किया जाता है जिनकी अभिनय शैली दिखावे से दूर, भीतर तक झकझोर देने वाली रही है। यही वजह है कि भारत के दिग्गज अभिनेताओं नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी से उनकी तुलना समीक्षक करते हैं। तीनों कलाकारों की पहचान ग्लैमर नहीं, बल्कि किरदार की सच्चाई और भावनात्मक ईमानदारी रही है।

वूंडेड नी नरसंहार: जिसके बाद अमेरिका के मूल निवासियों ने संगठित सशस्त्र विरोध का रास्ता छोड़ दिया

IANS | December 28, 2025 8:09 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। कुछ तारीखें चेहरे पर मुस्कान बिखेर जाती हैं तो कुछ दर्द का सबब बन जाती हैं। इतिहास की यही खासियत है कि ये दोनों को बड़े करीने से सहेज कर आगामी पीढ़ी को सोचने-समझने की सलाहियत दे जाता है। ऐसी ही एक तारीख है 29 दिसंबर। 1890 का वो दिन जो अमेरिकी इतिहास के सबसे दर्दनाक और विवादित अध्यायों में से एक के रूप में दर्ज है। इसी दिन अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में स्थित वूंडेड नी क्रीक के पास अमेरिकी सेना और लकोटा सिउक्स जनजाति के मूल निवासियों के बीच हिंसक घटना हुई, जिसे इतिहास में “वूंडेड नी नरसंहार” कहा जाता है। यह कोई साधारण सा युद्ध नहीं था, बल्कि हथियार डाल चुके और आत्मसमर्पण की स्थिति में मौजूद लोगों पर की गई सैन्य कार्रवाई थी।

शराब हर साल 8 लाख यूरोपीय लोगों की जान ले रही: डब्ल्यूएचओ की चेतावनी

IANS | December 28, 2025 3:31 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यूरोप में शराब के बढ़ते और घातक प्रभावों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। संगठन के अनुसार, यूरोप क्षेत्र में हर साल लगभग 8 लाख लोगों की मौत शराब के सेवन से जुड़ी बीमारियों और दुर्घटनाओं के कारण हो रही है। यह आंकड़ा न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा करता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी गहरे प्रभावों को उजागर करता है।