'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज

IANS | July 17, 2026 3:08 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। विवादों के बीच फिल्म 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शुरुआत से लेकर आखिर तक कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलता है। करीब 1 मिनट 56 सेकंड के इस टीजर में शिकार मामले, गवाहों के बयान, पुलिस जांच और अदालत में चल रही बहस को दिखाया गया है।

जन्मदिन विशेष : बचपन से ही सुरों के बादशाह....सुखविंदर सिंह ने ऐसे पहुंचाई ऑस्कर तक भारत की आवाज

IANS | July 17, 2026 3:02 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। गायक सुखविंदर सिंह के बचपन के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उनकी सुरीली आवाज के कारण जब वे स्कूल का होमवर्क पूरा नहीं करते थे, तो उनके शिक्षक डांट या सजा देने के बजाय, प्यार से गाना गाने के लिए कहते थे। पढ़ाई से ज्यादा सुरों की पाठशाला में रमे इस बच्चे को तब खुद नहीं पता था कि एक दिन उसकी यही आवाज ऑस्कर के वैश्विक मंच तक गूंजने वाली है।

'फेम किराए का मकान है, एक दिन खाली करना होगा', बादशाह ने बताई शोहरत की असली कीमत

IANS | July 17, 2026 2:37 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। म्यूजिक इंडस्ट्री में रैपर बादशाह ने कई हिट गाने दिए और देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई। हाल ही में बादशाह अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकप्रियता, एक कलाकार की जिम्मेदारी और शोहरत की दुनिया को लेकर अपनी सोच साझा की है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की परख मदान ने कहा- 'खूबसूरती फिल्टर में नहीं, सेहत और आत्मविश्वास में होती है'

IANS | July 17, 2026 2:32 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री परख मदान इन दिनों लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ रही हैं। उन्होंने खूबसूरती, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और खुद को स्वीकार करने की जरूरत को लेकर खुलकर बात की। उनका कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया फिल्टर्स और परफेक्ट दिखने की चाहत के कारण लोग एक ऐसी खूबसूरती के पीछे भाग रहे हैं, जो असल जिंदगी में मौजूद ही नहीं होती। इंसान की असली पहचान उसके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व से होती है, न कि किसी एडिट की गई तस्वीर से।

दूरी से बढ़ती है प्यार की अहमियत, लेकिन साथ ही बढ़ सकता है शक भी : शहनाज गिल

IANS | July 17, 2026 1:27 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी मासूमियत और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शहनाज ने प्यार और रिश्तों को लेकर अपनी सोच साझा की। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब दो लोगों के बीच दूरी आती है, तो कई बार प्यार की अहमियत बढ़ जाती है और सामने वाले की मौजूदगी ज्यादा महसूस होने लगती है, लेकिन दूरी के साथ ही रिश्तों में कुछ सवाल और शक भी पैदा हो सकते हैं।

'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज पर रोक बरकरार, रथ यात्रा खत्म होने के बाद आएगी फिल्म

IANS | July 17, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भगवान जगन्नाथ के जीवन और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराओं पर आधारित एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' के निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली। शीर्ष अदालत ने फिल्म को 17 जुलाई को रिलीज करने की अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा कि पुरी में जारी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जुलाई को समाप्त होगी और उसके बाद ही फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

'राख' में पारसी किरदार के लिए नैना सरीन ने की खास तैयारी, बोलीं-'उच्चारण और संस्कृति को समझने पर दिया ध्यान'

IANS | July 17, 2026 12:58 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नैना सरीन अपनी नई वेब सीरीज 'राख' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में उन्होंने एक पारसी किरदार निभाया, जिसके लिए उन्होंने उस समुदाय की भाषा, बोलने के अंदाज और संस्कृति को समझने के लिए काफी मेहनत की। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि भले ही उनके ऑडिशन का सीन छोटा था, लेकिन उसे पढ़ते ही उन्हें समझ आ गया कि यह किरदार कहानी में अहम भूमिका निभाने वाला है।

'गजरा' में सच्ची घटना पर आधारित किरदार निभाएंगी अदा शर्मा, बोलीं-'असल जिंदगी कई बार फिल्मों से भी ज्यादा नाटकीय होती है'

IANS | July 17, 2026 12:50 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी, तेलुगु और अन्य भाषाओं की फिल्मों में दमदार पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी नई मराठी फिल्म 'गजरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। उनकी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस पर अदा का कहना है कि जब किसी वास्तविक घटना को बड़े पर्दे पर उतारा जाता है, तो कलाकार और फिल्म निर्माता दोनों की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है। ऐसी कहानियों का उद्देश्य उन लोगों के दर्द और संघर्ष को लोगों तक पहुंचाना होता है।

अनुपम खेर ने अयोध्या में पूरी की 'श्री राम भूमि' की पहले शेड्यूल की शूटिंग, बोले- 'मेरा एक हिस्सा यहीं रह गया'

IANS | July 17, 2026 12:40 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने अयोध्या में फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अयोध्या में बिताए अपने अनुभव को साझा किया। अभिनेता ने कहा कि अयोध्या से लौटते समय उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उनका एक हिस्सा वहीं रह गया है।

आईएफएफएम 2026 में दिखेगा तमिल सिनेमा का दम, 'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली' बनी ओपनिंग नाइट फिल्म

IANS | July 17, 2026 12:24 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा लगातार अपनी दमदार कहानियों और अलग तरह के विषयों के दम पर दुनिया भर में पहचान बना रहा है। अब इसी कड़ी में निर्देशक आर. गौतम की पहली फीचर फिल्म 'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली' ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इस फिल्म को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 की ओपनिंग नाइट फिल्म चुना गया है।