पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें
मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता बॉबी देओल चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में होस्ट शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने पिता के जाने से अपने जीवन में आए खालीपन के बारे में बात की।इस दौरान उनकी आंखों में आंसु नजर आए।