जब 'स्प्लिट्सविला' ने बदली पारस छाबड़ा की किस्मत, एक रियलिटी शो से शुरू हुआ टीवी स्टार बनने का सफर
मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। मनोरंजन की दुनिया में कई कलाकार ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान एक खास मौके से बनती है। टीवी अभिनेता पारस छाबड़ा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। आज वह रियलिटी शो, टीवी सीरियल और डिजिटल दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन उनकी पहचान की शुरुआत एक रियलिटी शो से हुई थी। साल 2012 में आए एमटीवी के शो 'स्प्लिट्सविला 5' ने पारस को घर-घर में पहचान दिलाई और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।