उर्वशी ढोलकिया बर्थडे स्पेशल : सिंगल मदर से टीवी की आइकॉनिक विलेन तक का सफर

IANS | July 8, 2026 8:26 PM

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। किसी भी ड्रामा, फिल्म या सीरियल की सफलता में एक दमदार खलनायक का किरदार अहम भूमिका निभाता है, जो कहानी में रोमांच लाने के साथ दर्शकों को बांधे रखता है। भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से धारावाहिकों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मनोरंजन जगत में ऐसे लोकप्रिय विलेन के किरदार निभाने वाले नामों में एक उर्वशी ढोलकिया हैं।

'शोले' के ठाकुर से 'कोशिश' के मूक-बधिर किरदार तक, हर भूमिका में छाए रहे अभिनय के सम्राट संजीव कुमार

IANS | July 8, 2026 5:21 PM

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। 9 जुलाई 1938 को गुजरात के सूरत में जन्मे हरिहर जेठालाल जरीवाला (संजीव कुमार) के अभिनय की जड़ें मुंबई के 'इप्टा' (आईपीटीए) और 'इंडियन नेशनल थिएटर' के मंच से जुड़ी थीं। उन्हें प्यार से 'हरिभाई' के नाम से भी जाना जाता है।

राजकुमार राव का जन्मदिन पर सौरव गांगुली को खास तोहफा, शेयर किया 'दादा' की बायोपिक का पहला पोस्टर

IANS | July 8, 2026 12:37 PM

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बुधवार को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर राजकुमार राव ने क्रिकेटर की आने वाली बायोपिक "दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी" का पहला लुक शेयर किया है।

यादों में 'जगदीप': इश्तियाक अहमद जाफरी की 'सूरमा भोपाली' का किरदार आज भी हिंदी सिनेमा की है पहचान

IANS | July 7, 2026 10:47 AM

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। 29 मार्च 1939 को जन्मे 'जगदीप' (पूरा नाम इश्तियाक अहमद जाफरी) के परिवार की माली हालत उनके पिता के असमय देहांत और 1947 के भारत-विभाजन की उथल-पुथल के कारण पूरी तरह बिखर गई थी।

बिजनेस में नुकसान होने पर डिप्रेशन में आ गए थे कैलाश खेर, लेकिन संगीत ने दिखाई राह

IANS | July 6, 2026 10:15 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय संगीत की दुनिया में अपनी सूफियाना और दमदार आवाज से पहचान बनाने वाले मशहूर गायक कैलाश खेर की जिंदगी जितनी सफल दिखती है, उतनी ही संघर्ष और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरी रही है। आज जिस मुकाम पर वह खड़े हैं, वहां तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं था। उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जब बिजनेस में भारी नुकसान के बाद वह डिप्रेशन में चले गए और जीवन को खत्म करने तक का विचार बनाने लगे।

मेघना गुलजार ने खोले कास्टिंग के राज, 'दायरा' के लिए 90 थिएटर कलाकारों का हुआ ऑडिशन

IANS | July 6, 2026 5:03 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में किसी फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हों, तो दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इन दिनों वह आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक हर पहलू चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मेघना गुलजार ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

संध्या थिएटर भगदड़ केस: वर्चुअली पेश हुए अल्लू अर्जुन, पुलिस ने चार्जशीट की दाखिल

IANS | July 6, 2026 2:42 PM

हैदराबाद, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हैदराबाद की नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट में सोमवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' से जुड़े इस केस में अभिनेता अल्लू अर्जुन मुंबई से वर्चुअली पेश हुए, लेकिन बाकी कई आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके चलते कोर्ट ने सुनवाई को 29 जुलाई तक टाल दिया।

'फितूर' सिर्फ शो नहीं, युवतियों की अनकही भावनाओं की कहानी है: देबचंद्रिमा सिंघा रॉय

IANS | July 6, 2026 2:03 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री देबचंद्रिमा सिंहा रॉय अपने आने वाले शो 'फितूर' को लेकर चर्चा में हैं। शो के प्रोमो और अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने हाल ही में खुलकर बात की है और बताया है कि यह कहानी उनके लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि कई लड़कियों की असल जिंदगी से जुड़ी भावनाओं की कहानी है।

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

IANS | July 6, 2026 12:01 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। शादी के बाद दोनों कभी किसी एक फिल्म में नजर नहीं आए। अब पहली बार दर्शकों को यह मौका मिलने जा रहा है। ऋचा और अली जल्द ही अभिनेता, लेखक और निर्देशक शाशी वर्मा की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकार काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है।

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

IANS | July 6, 2026 10:57 AM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड और टीवी अभिनेता हर्ष छाया अपनी दमदार अदाकारी और बेबाक विचारों के लिए पहचाने जाते हैं। इस कड़ी में उन्होंने नई पीढ़ी के बीच वरिष्ठ कलाकारों की जानकारी कम होने के मुद्दे पर अपनी बात रखी। आईएएनएस से बातचीत में हर्ष छाया ने कहा है कि हर पीढ़ी अपने समय के कलाकारों को देखकर बड़ी होती है, इसलिए युवाओं से यह उम्मीद करना सही नहीं कि वे हर वरिष्ठ कलाकार को पहचानें।