अशोक पंडित ने साल 2025 के आखिरी सनसेट की दिखाई झलक, सैनिकों को किया सलाम

अशोक पंडित ने साल 2025 के आखिरी सनसेट की दिखाई झलक, सैनिकों को किया सलाम

मुंबई, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल 2026 के स्वागत में पूरा देश उत्साह से भरा है। आम लोग हों या बॉलीवुड के सितारे, हर कोई अपने-अपने तरीके से जश्न की तैयारी में लगा है। कोई विदेश में पार्टी प्लान कर रहा है, तो कोई परिवार और दोस्तों के साथ घर पर सेलिब्रेट करने वाला है।

सोशल मीडिया पर प्लान्स और तस्वीरें आई हैं। इसी बीच फिल्म निर्माता-निर्देशक और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर साल 2025 को खास अंदाज में विदाई दी। उन्होंने साल 2025 के आखिरी सूर्यास्त की तस्वीर पोस्ट करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दीं और साथ ही देश के सैनिकों को दिल से सलाम भी किया।

अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "साल 2025 का आखिरी सूर्यास्त देखने का सौभाग्य मिला। कामना है कि 2026 का सूरज इंसानियत के लिए पॉजिटिविटी, गर्मजोशी और दयालुता लेकर उगे। ईश्वर सबका भला करे। नया साल सभी को मुबारक हो!"

उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देने के साथ ही देश के असली हीरो वीर सैनिकों को भी सलाम किया। अशोक पंडित ने लिखा, "मैं हमारे उन सैनिकों को सलाम करता हूं जो सीमाओं पर हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं ताकि हम शांति से नया साल मना सकें। वो हैं तो हम सुरक्षित हैं और आज खुश होकर जश्न मना रहे हैं।"

उन्होंने पोस्ट में लोकेशन वर्सोवा (अंधेरी वेस्ट) बताई है।

अशोक पंडित के साथ ही फिल्म जगत के अन्य सितारे अपने-अपने अंदाज में नए साल की योजनाओं को शेयर कर रहे हैं। विक्की कौशल ने लिखा, "धन्यवाद 2025, वेलकम 2026।"

नेहा धूपिया ने भी 2025 की यादें शेयर कीं। पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “…और इसी के साथ 2025 सीजन खत्म! 2026 में ग्रेस और ग्रेटिट्यूड के साथ प्रवेश।”

बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ खेलते हुए एक क्यूट वीडियो मोंटाज पोस्ट किया। वहीं, रणदीप हुड्डा ने 2025 के बेस्ट मोमेंट्स की झलकियां पोस्ट कीं। कैप्शन में उन्होंने अपने प्यारे घोड़े रणजी को याद किया, जो कुछ महीने पहले गुजर गया था।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी