जब लखनऊ मुशायरा बना अनवर जलालपुरी के करियर का टर्निंग पॉइंट, यहीं से मिली राष्ट्रीय पहचान

IANS | July 5, 2026 7:16 PM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। कभी-कभी एक छोटा सा मौका किसी इंसान की पूरी जिंदगी बदल देता है। ऐसा ही कुछ हुआ उर्दू शायर अनवर जलालपुरी के साथ। साल 1976 में लखनऊ में एक बड़ा मुशायरा हुआ, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। इसी मंच ने उन्हें पहली बार बड़े स्तर पर पहचान दिलाई। इस कार्यक्रम में उस समय के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद भी मौजूद थे। इसी मंच से अनवर जलालपुरी की शायरी को देशभर में पहचान मिलने की शुरुआत हुई।

'परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना बयान फिर से चर्चा में

IANS | July 5, 2026 6:09 PM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत की। उनकी तीसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जहां फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं सलमान खान का एक पुराना बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है।

'अल्लाह खुशियां और अनगिनत दुआएं दें', इरफान पठान ने आमिर खान को दी तीसरी शादी की बधाई

IANS | July 5, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने रविवार को गौरी स्प्रेट के साथ शादी कर ली। आमिर की यह तीसरी शादी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आमिर को उनकी तीसरी शादी की बधाई दी।

रणवीर सिंह: कभी खर्च निकलने के लिए किया पार्ट टाइम काम, फिर तय किया कॉपीराइटर से लेकर बॉलीवुड स्टार बनने का सफर

IANS | July 5, 2026 5:22 PM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर में एक्टर रणवीर सिंह की भूमिका को काफी सराहा गया, लेकिन इस सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी है। आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रणवीर कभी अपनी पढ़ाई के दौरान खर्च चलाने के लिए छोटे-मोटे काम किया करते थे। कॉलेज के दिनों में उन्होंने पार्ट-टाइम नौकरी की, वहीं विज्ञापन एजेंसियों में कॉपीराइटर के रूप में भी काम किया, लेकिन इन सबके बीच उनका सपना सिर्फ एक था बॉलीवुड में अभिनेता बनना। मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, बल्कि आज वह हिंदी सिनेमा के सबसे सफल और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती

IANS | July 5, 2026 4:40 PM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर थीं, लेकिन अब खुद अभिनेत्री ने इस दूरी की वजह बताते हुए अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया है। सुमोना ने बताया कि पिछले दो महीने उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। उन्हें एंडोमेट्रियोसिस नाम की गंभीर बीमारी के कारण सर्जरी करानी पड़ी। अब स्वस्थ होने के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस पूरे सफर ने उनकी सोच, जिंदगी और सोशल मीडिया को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल दिया है।

शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज

IANS | July 5, 2026 3:07 PM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी बेहद निजी तरीके से की गई। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

IANS | July 5, 2026 12:42 PM

दुर्ग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई का रायपुर स्थित एम्स में निधन हो गया। उन्होंने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। गायिका के पार्थिव शरीर को दुर्ग स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी कला को याद करते हुए भावुक नजर आए।

जसवंत सिंह खालड़ा के संघर्ष को दर्शाती है 'पंजाब 95', इतिहास को जानना जरूरी: कुलवंत सिंह मन्नन

IANS | July 5, 2026 12:13 PM

अमृतसर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'सतलुज' नाम से रिलीज हो चुकी है। इस बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने लोगों से फिल्म को देखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म मशहूर सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन, उनके संघर्ष और उनके द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दों पर आधारित है।

जन्मदिन विशेष : 'हमका पीनी है' से बॉलीवुड में छाए शबाब साबरी, सूफी विरासत को दी नई पहचान

IANS | July 5, 2026 9:53 AM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। शबाब साबरी का जन्म 6 जुलाई 1979 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय मोहम्मद इकबाल साबरी और चाचा उस्ताद अफजल साबरी देश के प्रतिष्ठित सूफी और कव्वाली गायकों में गिने जाते थे।

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

IANS | July 4, 2026 11:06 PM

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित हिंदी क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसी को लेकर मूवी की लीड कास्ट एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, रचित सिंह और मरूधर शेखावत ने शनिवार को आईएएनएस से बात की और कई दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने फिल्म की कहानी, अपने किरदारों और स्क्रीन पर उन किरदारों को जीवंत करने के लिए की गई खास तैयारियों पर चर्चा की।