जब सेट पर अचानक गरजे सुनील दत्त, घबरा गई थीं वहीदा रहमान, नरगिस से की थी शिकायत

IANS | June 30, 2026 12:57 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों से जुड़े किस्से आज भी लोग बड़े ही दिलचस्पी से सुनते और पढ़ते हैं। ऐसी ही एक किस्सा अभिनेत्री वहीदा रहमान ने टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' में साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 'मुझे जीने दो' की शूटिंग के दौरान अभिनेता सुनील दत्त अचानक लोगों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे। उस समय किसी को समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा क्या हो गया है, लेकिन कुछ देर बाद जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी, बोले- 'सोचा नहीं था कि रक्षक ही भक्षक बन जाएगा'

IANS | June 30, 2026 12:18 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर टीवी की दुनिया के दिग्गज अभिनेता और रामानंद सागर की मशहूर 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आईने के सामने खुद को देख रो पड़ती थीं अविका गौर, 13 किलो वजन घटाकर किया असली ट्रांसफॉर्मेशन

IANS | June 29, 2026 6:15 PM

मुबंई, 29 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री अविका गौर ने टीवी स्क्रीन पर मासूम 'आनंदी' बनकर घर-घर में पहचान बनाई, लेकिन एक समय उन्हें अपनी जिंदगी में खुद से लड़ाई लड़नी पड़ी थी। वह आईने में खुद को देखकर रो पड़ती थीं।

शाहरुख खान के काम से खुश राजकुमार हिरानी, बोले- 'सुपरस्टार होकर भी रोज भेजते हैं अपनी रिहर्सल वीडियो'

IANS | June 29, 2026 3:27 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। इंडस्ट्री में कलाकारों की काम करने की शैली फिल्म निर्मताओं को काफी प्रभावित करती है। सेट पर उनकी सोच और काम के प्रति रवैया ही कलाकारों की पहचान बन जाती है। इस मुद्दे पर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने आईएएनएस से खुलकर बात की। उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए कहा कि वह सुपरस्टार होकर भी अपनी रिहर्सल वीडियो रोज भेजते हैं जबकि कुछ ऐसे कलाकार होते हैं जो सेट पर थकान दिखाते हैं।

'इंडस्ट्री के असली माचो मैन हैं संजय दत्त', अभिनेता के डांस ट्रिक को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने खोला राज

IANS | June 29, 2026 3:04 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में अभिनेता संजय दत्त को लेकर कई राज खोले। दरअसल, वह शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थी। इस दौरान जब संजय दत्त का जिक्र हुआ तो उन्होंने अभिनेता के डांस को लेकर यादें साझा कीं।

'यह करियर का सबसे खास दौर है', शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर अक्षय ओबेरॉय ने जताई खुशी

IANS | June 29, 2026 1:41 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं एक अन्य प्रोजेक्ट में वह मनोज बाजपेयी के साथ भी काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। उन्होंने इसे अपने करियर का बड़ा मौका बताया।

'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश

IANS | June 29, 2026 12:50 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज हो गया है। 19 साल के लंबे इंतजार के बाद दर्शकों को एक बार फिर शिवम पंडित की दुनिया की झलक देखने को मिली है, जहां प्यार, खोने का दर्द और अकेलापन एक साथ नजर आता हैं। टीजर में इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित की अधूरी कहानी के आगे का हिस्सा दिखाया गया है।

एक्ट्रेस उपासना सिंह ने दिल में छेद की बीमारी के बावजूद नहीं मानी हार, 'पिंकी बुआ' बनकर बनाई पहचान

IANS | June 28, 2026 6:30 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। पंजाब की मिट्टी से निकलकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली उपासना सिंह की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। आज लोग उन्हें कॉमेडी और बेहतरीन टाइमिंग के लिए जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह बचपन में दिल में छेद जैसी बीमारी से जूझ रही थीं, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को टूटने नहीं दिया।

'देवदास' और 'पद्मावत' के मामले में अगर पहले कार्रवाई होती तो चंद्रधारी सिंह आज जिंदा होते: एआईसीडब्ल्यूए

IANS | June 28, 2026 6:06 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हुए हादसे के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई फिल्मसिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में 17 जून को शूटिंग के दौरान 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। यह हादसा कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ, जिसके बाद फिल्म सेट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले पर अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और संजय लीला भंसाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

काशी के विकास पर अभिनेता आयुष शर्मा बोले, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रही है बनारस की तस्वीर'

IANS | June 28, 2026 5:09 PM

वाराणसी, 28 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'काशी' को लेकर चर्चा में हैं। इसकी शूटिंग और कहानी का बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के बनारस यानी काशी से जुड़ा हुआ है। इस बीच, उन्होंने आईएएनएस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम में हुए विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही, अपने अनुभव और आध्यात्मिक जुड़ाव पर भी खुलकर बात की।