'लव एंड वॉर' सेट हादसा: एफडब्ल्यूआईसीई ने संजय लीला भंसाली से की 50 लाख मुआवजे और सख्त सुरक्षा नियमों की मांग

IANS | June 28, 2026 3:33 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। मुंबई में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। फिल्म की शूटिंग के दौरान करंट लगने से एक टेक्नीशियन की मौत ने पूरे फिल्म उद्योग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी। अब इस मामले में फिल्म वर्कर्स की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) भी खुलकर सामने आ गई है।

शाहिद कपूर की इस फिल्म ने बदली शहनाज ट्रेजरीवाला की किस्मत, जानें मॉडलिंग से बॉलीवुड और फिर ट्रैवल स्टार बनने तक का सफर

IANS | June 28, 2026 1:44 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ एक फिल्म ही कलाकारों की जिंदगी पूरी तरह बदल देती है। ऐसी ही एक फिल्म रही साल 2003 की 'इश्क विश्क', जिसने अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरीवाला को पहली बार बड़े पर्दे पर असली पहचान दिलाई। इस फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा और यहीं से उनके करियर को नई दिशा मिली।

निर्देशक रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, मांगी गई 20 करोड़ की रंगदारी

IANS | June 28, 2026 12:44 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली। इस बार उनसे एक कथित ऑडियो क्लिप के जरिए 20 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इस ऑडियो में कहा गया है कि अगर रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे। इस घटना के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर

IANS | June 27, 2026 9:29 AM

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। 28 जून 1973 को मुंबई के एक समृद्ध सिंधी हिंदू परिवार में जन्मे विशाल ददलानी का पालन-पोषण बांद्रा में हुआ। उनके पिता मोती ददलानी एक सफल बिल्डर थे, जिससे परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था। हालांकि, विशाल स्वयं को बचपन में बेहद "अशांत और विद्रोही" मानते रहे हैं।

आदिल हुसैन ने फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों पर उठाए सवाल, अमेरिका की व्यवस्थाओं को बताया चिंता का विषय

IANS | June 26, 2026 5:33 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। 'फीफा वर्ल्ड कप- 2026' को लेकर इस बार जहां दुनियाभर के फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं इसके आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठने लगे हैं। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच अभिनेता आदिल हुसैन ने अमेरिका में चल रही तैयारियों और मैनेजमेंट को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में निजी अनुभव साझा किए।

संगीत के 'पंचम' : कांच, बोतल और चाबियों जैसी चीजों से म्यूजिक, नए-नए एक्सपेरिमेंट्स के लिए रहे प्रसिद्ध

IANS | June 26, 2026 5:19 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। महान संगीतकार राहुल देव बर्मन को दुनिया 'पंचम दा' के नाम से जानती है। खास बात यह है कि उन्होंने हर साधारण आवाज में धुन ढूंढने की कला को नई ऊंचाई दी। यह सोच उनके पूरे करियर की पहचान बन गई। उन्होंने साबित किया कि संगीत सिर्फ वाद्ययंत्रों से नहीं, बल्कि हर धड़कती और टकराती आवाज से बन सकता है।

'वेलकम टू द जंगल' को मिला-जुला रिस्पॉन्स; किसी ने कहा 'पैसा वसूल' तो किसी ने बताया 'पुरानी वेलकम बेहतर'

IANS | June 26, 2026 4:09 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। किसी ने इसे शुरुआत से आखिर तक हंसाने वाली फिल्म बताया तो कुछ दर्शकों का मानना है कि यह मनोरंजक तो है लेकिन पहली 'वेलकम' जैसी बात इसमें नहीं है।

मुकेश के निधन के बाद जब लता मंगेशकर ने दिया नितिन मुकेश को मौका, जिसने बदल दी पूरी जिंदगी

IANS | June 26, 2026 3:10 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ उनकी आवाज के लिए नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और सफर के लिए भी याद किया जाता है। ऐसे ही एक गायक हैं नितिन मुकेश... जिन्हें पिता मुकेश के निधन के बाद अचानक बड़ा मंच मिला। यही उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ और उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' का टीजर रिलीज, पेस्टिसाइड के खिलाफ कोर्ट में लड़ती दिखीं काजल अग्रवाल

IANS | June 26, 2026 1:35 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में दिखाया गया है कि कैसे रोजमर्रा के खाने में मिल रहे जहर और पेस्टिसाइड्स की वजह से लोगों की जिंदगी पर गहरा असर पड़ रहा है।

जब दीपिका पादुकोण से लिफ्ट में मिले इंद्रजीत लंकेश, सुनाया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

IANS | June 26, 2026 11:39 AM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। निर्देशक इंद्रजीत लंकेश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जय हिंद जय सिंध' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने आईएएनएस संग बातचीत में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फिल्मी सफर की शुरुआत से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। इंद्रजीत ने बताया कि जब वह अपनी कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' के लिए नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात दीपिका से हुई थी। पहली ही मुलाकात में उन्हें यह एहसास हो गया था कि वह आगे चलकर बड़ी स्टार बनेंगी।