अमरीश पुरी: 21 साल की नौकरी पर नहीं भूले असली मंजिल, ‘मोगैम्बो खुश हुआ’ से अमर हुए विलेन की दुनिया के बेताज बादशाह
मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में जब भी खलनायकों की बात होती है तो अमरीश पुरी का नाम सबसे पहले याद आता है। उनकी भारी आवाज और दमदार अंदाज ने उन्हें ऐसा कलाकार बना दिया, जिसे देखकर दर्शक उनकी एक्टिंग के दीवाने हो जाते थे, लेकिन उनका सफर इतना आसान नहीं था। फिल्मों में कदम रखने से पहले अमरीश पुरी सरकारी नौकरी करते थे। साथ ही थियेटर में पहचान बनाने के लिए कोशिश भी करते रहे।