'अब होगा हिसाब' की शूटिंग के दौरान घर जैसा महसूस हुआ, एक्ट्रेस निमरत कौर ने बताया अनुभव
मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री निमरत कौर अहलूवालिया इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज 'अब होगा हिसाब' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वहपंजाब की लड़की का किरदार निभा रही है। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान उन्हें कैसा महसूस हुआ, इस पर उन्होंने खुलकर बात की।