संचिता उगले की मौत पर भाई का दावा, सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा कनेक्शन
मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की आत्महत्या की खबर ने इंडस्ट्री और दर्शकों को झकझोर कर दिया। इस मामले में उनके भाई आकाश सतीश उगले का बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी बहन की मौत को सीधे तौर पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में हुई मौत से जोड़ा और इंडस्ट्री के दबाव पर सवाल उठाए।