IANS
|
July 12, 2026 4:54 PM
मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान सिर्फ उनकी फिल्मों से नहीं बल्कि उनके संघर्षों से भी होती है। ऐसे ही एक नाम थे मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा। आज भले ही उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्मकारों में गिना जाता है, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद मुश्किल हालातों में हुई थी। वह कभी सिर्फ 13 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थे। मायानगरी में पहचान बनाने के लिए उन्होंने छोटे-मोटे काम किए, नाई की दुकान पर काम किया और कई परेशानियों का सामना किया। कुछ कर दिखाने की जिद ने उन्हें हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम बना दिया।