रुद्राक्ष की माला और माथे पर चंदन लगाए बद्रीनाथ धाम पहुंचे कैलाश खेर, यात्रा की तस्वीरें साझा कीं
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। मशहूर गायक कैलाश खेर इन दिनों अपनी धार्मिक यात्राओं को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए थे और अब वह बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान विष्णु का आशीर्वाद लेते नजर आए। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।