असफलता भी सफलता का हिस्सा है, कोशिश करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए : आदिल हुसैन
मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। थिएटर से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले अभिनेता आदिल हुसैन ने हमेशा अलग तरह के किरदारों को चुनने की कोशिश की है। हाल ही में अपनी फिल्म 'मैक्स, मिन और म्याऊजाकी' के प्रमोशन के दौरान आदिल हुसैन ने अपनी जिंदगी के उस पहलू पर बात की, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे असफलताओं ने उन्हें टूटने के बजाय बेहतर इंसान और बेहतर कलाकार बनने में मदद की।