'टीवी सबसे बड़ा स्कूल है, लोग इसे कम क्यों समझते हैं?' निहारिका चौकसे ने इंडस्ट्री की सोच पर उठाए सवाल

IANS | July 24, 2026 12:18 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री निहारिका चौकसे इन दिनों अपने शो 'तुम से तुम तक' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में टेलीविजन इंडस्ट्री को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने उन लोगों पर सवाल उठाया है जो आज के समय में टीवी को फिल्मों और ओटीटी से कमतर मानते हैं। उनका कहना है कि टीवी कलाकारों के लिए सबसे बड़ा स्कूल है, जहां हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिलता है।

'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी

IANS | July 24, 2026 10:52 AM

फिल्म: दुल्हनिया ले आएगी, स्टार कास्ट: महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, खुशाली कुमार, ओमकार कपूर, स्नेहिल दीक्षित मेहरा (बीसी आंटी), निर्देशक: आकाशादित्य लामा, रिलीज डेट: 24 जुलाई 2026, कहां देखें: सिनेमाघरों में, अवधि: 2 घंटे 7 मिनट, रेटिंग: 3.5/5

एक लड़की की डांट ने बदल दी 'भारत कुमार' की जिंदगी, ऐसे छोड़ी मनोज कुमार ने सिगरेट की लत

IANS | July 23, 2026 8:38 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। देशभक्ति फिल्मों का नाम लेते ही दिमाग में दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की छवि आ जाती है। उन्होंने पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए, जिनमें देश और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती थी। यही वजह थी कि दर्शकों ने उन्हें 'भारत कुमार' का नाम दे दिया, जिसके चलते वह अपने इस नाम और छवि को लेकर काफी सजग रहते थे। एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें सिगरेट पीने की लत थी, लेकिन एक अनजान लड़की की कही हुई कुछ बातों ने उनके दिल पर इतना असर किया कि उन्होंने हमेशा के लिए इसे छोड़ दिया।

छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना, भूमि, अनन्या और सारा अली खान, बोलीं- 'युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी'

IANS | July 23, 2026 7:45 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे इन दिनों देशभर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों को लेकर लगातार अपनी राय रख रहे हैं। पहले जहां कई कलाकारों ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई थी, वहीं अब करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं दी है। चारों अभिनेत्रियों ने अलग-अलग शब्दों में छात्रों का समर्थन किया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बना रहना बेहद जरूरी है।

सीजेपी के प्रदर्शन पर इब्राहिम अली खान ने जताई चिंता, छात्रों के समर्थन में बोले- 'शिक्षा के लिए डर का माहौल नहीं होना चाहिए'

IANS | July 23, 2026 5:51 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भले ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत को लेकर चर्चा में रहते हों, लेकिन इस बार वह एक सामाजिक मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने की वजह से सुर्खियों में हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और छात्रों के विरोध को लेकर इब्राहिम ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यादों में अमला : अमला शंकर ऐसे बनीं आधुनिक भारतीय नृत्य की पुरोधा

IANS | July 23, 2026 5:20 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2012 में जब फ्रांस के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट बिछाया गया, तो दुनिया भर के मीडिया की निगाहें एक 93 वर्षीय भारतीय महिला पर टिकी हुईं थी। यह अवसर था 1948 की ऐतिहासिक फिल्म 'कल्पना' के डिजिटल रूप से सहेजे गए संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग का। अपनी मुस्कान और अद्भुत आत्मविश्वास के साथ, इस वयोवृद्ध नृत्यांगना ने पत्रकारों से मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं इस साल कान्स में आई सबसे युवा फिल्म स्टार हूं"। यह महिला कोई और नहीं बल्कि आधुनिक भारतीय नृत्य की पुरोधा और मशहूर कोरियोग्राफर अमला शंकर थीं।

यादों में पन्नालाल घोष : जिनके बांसुरी में किए प्रयोग से बदल गया भारतीय शास्त्रीय संगीत का इतिहास

IANS | July 23, 2026 5:17 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। 24 जुलाई सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय संगीत के इतिहास में एक ऐसे कलाकार को याद करने का दिन है, जिसने एक साधारण से वाद्य यंत्र बांसुरी को शास्त्रीय संगीत के बड़े मंच तक पहुंचा दिया। यह कहानी है महान बांसुरी वादक और संगीतकार पन्नालाल घोष की, जिन्हें भारतीय शास्त्रीय बांसुरी का अग्रदूत माना जाता है। उनकी वजह से बांसुरी सिर्फ लोक धुनों तक सीमित नहीं रही, बल्कि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक सम्मानित एकल वाद्य यंत्र बन गई।

बंगाली सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार, जिन्हें मिला पहला 'बेस्ट एक्टर' अवॉर्ड

IANS | July 23, 2026 5:15 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। यह कहानी है, अरुण कुमार चटर्जी की, जिन्हें पहचान उत्तम कुमार के नाम से मिली और आगे चलकर महानायक के नाम से मशहूर हुए। ये सिर्फ एक्टर ही नहीं, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और गायक भी रहे।

'बिग बॉस' फेम सोनिया बंसल का श्रेया कालरा को समर्थन, बोलीं- 'हर कहानी के कई पहलू होते हैं'

IANS | July 23, 2026 5:04 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। 'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री सोनिया बंसल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि अपनी दोस्त और 'लॉक अप सीजन 2' की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को लेकर दिया गया बयान है।

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर अशोक पंडित बोले- 'पेपर लीक आतंकवाद से कम नहीं, दोषियों पर आतंकरोधी कानून के तहत हो कार्रवाई'

IANS | July 23, 2026 4:21 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता अशोक पंडित सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते है। इस कड़ी में उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और नीट पेपर लीक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि पेपर लीक जैसा अपराध आंतकवाद से कम नहीं है।