पद्मश्री मिलने पर मशहूर अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने कहा- मेरे लिए खुशी का पल
कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस सूची में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी का नाम भी शामिल है, जिन्हें कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।