'अगर देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मुझे गर्व है', अंधभक्त कहे जाने पर ईशा कोप्पिकर का जवाब

IANS | August 18, 2026 2:12 PM

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने उन्हें दिए गए 'अंधभक्त' टैग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत से प्यार करना और उस पर विश्वास करना 'अंधभक्ति' कहलाता है, तो उन्हें इस लेबल को अपनाने में गर्व है।

सामंथा रुथ प्रभु के लिए अब 'कंप्रेशन सॉक्स' ही हैं फैशन, पैरों की सूजन के साथ साझा किया नया पोस्ट

IANS | August 18, 2026 1:18 PM

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी में जुटी हुई हैं और इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बदलते फैशन को लेकर एक ऐसी पोस्ट साझा की, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, उन्होंने पैरों में पहने जाने वाले कंप्रेशन सॉक्स को ही अपना नया फैशन बता दिया।

कोलाबा चोरी मामले में अभिनेत्री रूपा दत्ता को मिली जमानत, 50 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट ने किया रिहा

IANS | August 18, 2026 11:24 AM

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री रूपा दत्ता को मुंबई के कोलाबा में कथित 1.48 लाख रुपए की चोरी के मामले में बड़ी राहत मिली है। मामले में गिरफ्तार बंगाली अभिनेत्री को मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी। साथ ही कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। रूपा दत्ता को निर्देश दिया गया है कि वह मामले से जुड़े सबूतों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेंगी और अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकेंगी।

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

IANS | August 17, 2026 10:23 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। 'मोहब्बतें' फिल्म में सादगी और चेहरे पर मासूमियत लिए अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने साल 2000 में बड़े पर्दे पर कदम रखा और रातोंरात स्टार बन गईं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जिमी शेरगिल, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी और किम शर्मा जैसे कलाकार थे।

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

IANS | August 17, 2026 7:49 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जिस तरह एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और दूसरे लोगों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, ठीक उसी प्रकार सिंगर्स ने भी बॉलीवुड को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने अपने गानों के जरिए फिल्मों को विश्व स्तर पर एक नया आयाम और पहचान दिलाई है। उन्हीं गायकों में एक नाम दलेर मेहंदी का है।

न फिल्मी परिवार, न कोई बड़ा सहारा... गैराज में काम करने वाले गुलजार ऐसे बने बॉलीवुड के महान गीतकार

IANS | August 17, 2026 6:08 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। गुलजार का नाम सुनते ही खूबसूरत शायरी, दिल को छू लेने वाले गाने और ऐसी कहानियां आंखों के सामने आती हैं, जिनमें इमोशन्स को बेहद आसानी से समझा जा सकता है। आज गुलजार हिंदी सिनेमा और साहित्य की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन उनका सफर किसी फिल्मी परिवार से शुरू नहीं हुआ था।

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, साइबर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

IANS | August 17, 2026 5:51 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा अपनी फिल्मों में समाज और आम जिंदगी से जुड़े मुद्दों को अलग नजरिए से दिखाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चर्चा में हैं। सुधीर मिश्रा का दावा है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है और वह अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। मामले को लेकर उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत भी दर्ज कराई है।

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

IANS | August 17, 2026 5:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी फिटनेस को लेकर जाने जाते हैं, लेकिन इस समय वह मलेरिया से जूझ रहे हैं। इस बीमारी का असर उनकी सेहत और फिटनेस पर भी पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि मलेरिया की वजह से उनके शरीर की करीब 2.5 किलो मांसपेशियां कम हो गई हैं और उनकी काफी ताकत भी चली गई है। हालांकि, अभिनेता ने कहा कि वह दोबारा अपनी पुरानी फिटनेस हासिल कर लेंगे।

तमिलनाडु के उभरते गायकों को सामने लाएंगे ए. आर. रहमान, 18 अगस्त से शुरु 'तमिल आइडल' के ऑडिशन

IANS | August 17, 2026 2:56 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ए. आर. रहमान की आवाज और संगीत ने दुनियाभर के करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है, लेकिन अब यही दिग्गज संगीतकार तमिलनाडु की उन नई आवाजों की तलाश में निकलने वाले हैं, जिन्हें अभी तक बड़ा मंच नहीं मिल पाया है। रहमान अब 'तमिल आइडल' के जरिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से उभरते गायकों को सामने लाने की तैयारी में हैं। शो के ऑडिशन 18 अगस्त से शुरू होंगे और इसके लिए तमिलनाडु के कोने-कोने से गायक आवेदन कर सकेंगे।

'3.6.9' के बाद शिव माधव का बड़ा दांव, अब 1980 के दशक की सुपरहीरो कहानी में दिखेगा विज्ञान और फैंटेसी का मेल

IANS | August 17, 2026 2:47 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक शिव माधव, जिन्हें विज्ञान पर आधारित फिल्म '3.6.9' के लिए जाना जाता है, अब अपनी अगली फिल्म के साथ एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। उनकी फिल्म '3.6.9' ने महज 81 मिनट में 100 कलाकारों के साथ शूट होने वाली फिल्म के तौर पर दो विश्व रिकॉर्ड बनाए थे, लेकिन जिस पहचान की उम्मीद शिव को थी, वह उन्हें नहीं मिल पाई।