प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

IANS | June 15, 2026 6:10 PM

तिरुपति, 15 जून (आईएएनएस)। अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अभिनेता ने सार्वजनिक मंचों पर ऐसे बयान दिए, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

IANS | June 15, 2026 5:36 PM

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी और महाराष्ट्र सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, अभिनेत्री आंचल खुराना ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इंडस्ट्री में काम के दबाव और मानसिक तनाव को लेकर गंभीर बातें कही हैं।

संचिता उगले की मौत पर भाई का दावा, सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा कनेक्शन

IANS | June 15, 2026 5:23 PM

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की आत्महत्या की खबर ने इंडस्ट्री और दर्शकों को झकझोर कर दिया। इस मामले में उनके भाई आकाश सतीश उगले का बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी बहन की मौत को सीधे तौर पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में हुई मौत से जोड़ा और इंडस्ट्री के दबाव पर सवाल उठाए।

'मिस्ट्री, कॉमेडी और ड्रामा', राजकुमार हिरानी ने बताया 'प्रीतम एंड पेड्रो' क्यों है उनके लिए खास

IANS | June 15, 2026 2:53 PM

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। ओटीटी की दुनिया में मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की नई सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की काफी चर्चा हो रही है। सीरीज के ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

तमिलनाडु : सीएम विजय और पत्नी संगीता के तलाक मामले की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 7 अगस्त को

IANS | June 15, 2026 2:13 PM

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक के मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में सोमवार को इस मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन दोनों पक्षों के अदालत में उपस्थित न होने के कारण सुनवाई आगे बढ़ानी पड़ी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

IANS | June 15, 2026 1:45 PM

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत की खबर ने मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि 22 साल की उम्र में उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना 14 जून की शाम को उनके नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव के साईं संतोषी बिल्डिंग वाले घर में हुई। संचिता ने अपने बेडरूम में अंदर से दरवाजा बंद करके सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

शब्दों को अपना रंग देकर बना देते हैं और खूबसूरत... आम लोगों की भाषा की रचनात्मकता को अमिताभ ने सराहा

IANS | June 15, 2026 11:33 AM

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पर प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ मजेदार किस्सा या जानकारी साझा करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भाषा और बोलचाल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि किस तरह आम लोग अंग्रेजी शब्दों को अपनी सुविधा और अंदाज के अनुसार बदलकर नए और रोचक शब्द बना लेते हैं।

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

IANS | June 15, 2026 11:26 AM

हैदराबाद, 15 जून (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में देने वाली अभिनेत्री निवेथा पेथुराज ने बताया कि साल 2023 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि, बाद में परिस्थितियां बदलीं और उन्हें निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव की फिल्म ‘सिंग गीतम’ का हिस्सा बनने का अवसर मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।

मनोज मुंतशिर ने प्रणीत मोरे केस पर जताई नाराजगी, बोले- 370 रुपए में नहीं तोली जा सकती लड़की की इज्जत

IANS | June 15, 2026 11:19 AM

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कमीडियन प्रणीत मोरे के शो में हुई अभद्रता को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना पर लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नैतिकता के पतन पर चिंता व्यक्त करते हुए युवा पीढ़ी से अपील की है। साथ ही उन्होंने युवाओं को नैतिकता, महिला सम्मान और स्वाभिमान का महत्व भी समझाया।

वैश्विक संकट के बीच हेली शाह की सलाह, बचत और सही निवेश से ही मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

IANS | June 14, 2026 9:48 PM

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुए ओटीटी शो ‘गुल्लक’ के पांचवें सीजन में बेहतरीन काम के लिए सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री हेली शाह ने वैश्विक टकरावों के बीच पैसे बचाने के महत्व पर अपनी राय साझा की है। इन घटनाओं का असर वैश्विक तेल व्यापार पर भी पड़ा है।