'एस. पी. बालासुब्रमण्यम को ध्यान में रखता हूं', सोनू निगम ने बताया विभिन्न भाषाओं में गायन का राज
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सोनू निगम भारतीय संगीत की दुनिया के उन चुनिंदा गायकों में शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी के साथ-साथ देश की कई दूसरी भाषाओं में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। अलग-अलग भाषाओं में गाते समय सिर्फ शब्दों को सही बोलना ही काफी नहीं होता, बल्कि उस भाषा के उच्चारण, लहजे और बोलने के तरीके को भी सही ढंग से पकड़ना पड़ता है।