फरहान अख्तर ने बताया अपना फिल्मी सफर, बोले- 'निर्देशन की खुशी से अलग था अभिनय से मिला सुख'

IANS | June 18, 2026 8:16 PM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने करियर की शुरुआत निर्देशन से की थी और लंबे समय तक कैमरे के पीछे काम किया, लेकिन धीरे-धीरे कुछ ऐसे मौके मिले, जिन्होंने उन्हें कैमरे के सामने आने के लिए प्रेरित किया। आज वह न सिर्फ एक सफल निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि एक मजबूत अभिनेता के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने इसी सफर और अनुभवों को लेकर खुलकर बात की है।

'अगर 'काला हिरण' रिलीज हुई तो दुश्मनी होगी', अमित जानी का दावा, 'पाकिस्तानी आतंकवादी ने दी धमकी'

IANS | June 18, 2026 7:55 PM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्म 'काला हिरण' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें फिल्म की रिलीज से पहले लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनका आरोप है कि उन्हें अलग-अलग जगहों से धमकी भरे फोन और मैसेज मिल रहे हैं।

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया

IANS | June 18, 2026 6:42 PM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच फिल्म को भारतीय एमएमए फाइटर पूजा तोमर का सपोर्ट मिला।

शेफाली की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए पराग त्यागी, पत्नी की याद में शुरू की 21 दिन की साधना

IANS | June 18, 2026 3:14 PM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार, अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की पहली पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आज भी वह अपनी पत्नी को दिल की गहराइयों से याद करते हैं।

अभिनेता पलाश दत्ता ने बयां किया दर्द, बोले- 'पेमेंट न मिलने से मानसिक रूप से टूटने लगा था'

IANS | June 18, 2026 3:02 PM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे कलाकारों की कई ऐसी परेशानियां भी छिपी होती हैं, जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जान पाते। इसी क्रम में अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर पलाश दत्ता ने अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आ गया था, जब लंबे समय तक पेमेंट न मिलने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा था।

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- 'वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने हैं'

IANS | June 17, 2026 10:10 PM

चेन्नई, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने पुराने को-स्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस दौरान उन्होंने विजय की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह सिर्फ स्क्रीन पर हीरो बनने के लिए नहीं बने हैं, बल्कि उनका मकसद और भी बड़ा है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: 'हेल्थ है तो सब कुछ है', जैकी श्रॉफ और सोनू निगम ने दिया फिटनेस पर खास संदेश

IANS | June 17, 2026 9:58 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2026' को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बॉलीवुड के दो सितारों अभिनेता जैकी श्रॉफ और गायक सोनू निगम के वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियो के जरिए दोनों कलाकारों ने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है।

जब नसीम बानो ने दिलीप कुमार को बेटी सायरा से मिलवाया, फिर बदल गई दोनों की जिंदगी

IANS | June 17, 2026 9:46 PM

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नसीम बानो को अपने दौर की 'ब्यूटी क्वीन' कहा जाता था। उनकी खूबसूरती के किस्से दूर-दूर तक मशहूर थे और उनकी अदाकारी ने लाखों लोगों का दिल जीता था। नसीम बानो ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने परिवार की जिंदगी में भी अहम भूमिका निभाई। खास तौर पर बेटी सायरा बानो और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की शादी के पीछे भी उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं, उनकी जिंदगी और करियर की पूरी कहानी।

संचिता उगले मौत मामले पर एआईसीडब्ल्यूए की महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से मांग, एसआईटी करे जांच

IANS | June 17, 2026 6:18 PM

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी युवा अभिनेत्री संचिता उगले की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने एक बार फिर पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर दिया है। इस मामले को लेकर अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने महाराष्ट्र सरकार से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के गठन की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट ने लीना पॉलोस की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 27 जुलाई को

IANS | June 17, 2026 2:54 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपये की कथित ठगी और मकोका से जुड़े हाई प्रोफाइल मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और 27 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख भी 27 जुलाई तय कर दी है।