दिल्ली से स्वीडन तक साइकिल पर पहुंचा प्यार, न्यूयॉर्क में स्टोरी का हुआ प्रीमियर

IANS | August 21, 2026 11:36 AM

न्यूयॉर्क, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की गलियों से शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब अमेरिका तक पहुंच गई है। इस प्रेम कहानी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए साइकिल उठाई और भारत से स्वीडन तक का सफर तय कर डाला। इसी सच्ची कहानी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द साइकिल ऑफ लव' का न्यूयॉर्क में प्रीमियर हुआ है।

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

IANS | August 20, 2026 6:51 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मों में सास और बहू का रिश्ता लंबे समय से एक खास तरह से दिखाया जाता रहा है। कभी दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर तकरार दिखाई जाती है, तो कभी सास को सख्त और बहू को परेशान रहने वाली महिला के रूप में पेश किया जाता है। 90 के दशक की कई फिल्मों में यह रिश्ता कहानी का बड़ा हिस्सा हुआ करता था।

बर्थडे स्पेशल : कनिका कपूर ने शादी के लिए खुद किया प्रपोज, पहली बार गौतम को लगा मजाक

IANS | August 20, 2026 6:45 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। कनिका कपूर की आवाज ने जब 'बेबी डॉल' से लोगों का दिल जीता, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इस गाने के पीछे एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज कनिका बॉलीवुड की जानी-पहचानी गायिकाओं में शामिल हैं, लेकिन उनकी राह हमेशा आसान नहीं रही।

रियलिटी शो से चमकी किस्मत, फिर फिल्मों तक पहुंची आवाज, जानें वैशाली माडे और हर्षित सक्सेना की कहानी

IANS | August 20, 2026 5:34 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में वैशाली माडे और हर्षित सक्सेना ऐसे दो नाम हैं, जिन्होंने रियलिटी शो के जरिए अपनी पहचान मजबूत की और आगे चलकर फिल्मों, टीवी और अलग-अलग तरह के संगीत में काम किया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों का जन्म भी एक ही तारीख यानी 21 अगस्त को हुआ है। हालांकि, उनकी संगीत यात्रा और काम करने का अंदाज अलग रहा।

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

IANS | August 20, 2026 1:28 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया भवानी शंकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इरुमुड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। निर्देशक शिव निर्वाण की इस फिल्म में वह अभिनेता रवि तेजा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह फिल्म में कावेरी का किरदार निभा रही हैं, जो एक अच्छी पत्नी और मां है। अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि कावेरी उनके लिए बहुत खास है।

'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

IANS | August 20, 2026 1:27 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। 'इस प्यार को क्या नाम दूं?', 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' और 'हम रहें ना रहें हम' जैसे शो में नजर आ चुके अभिनेता आभास मेहता अब नए शो से जुड़ गए हैं। वह पौराणिक शो 'हस्तिनापुर के वीर' में राजा जरासंध का किरदार निभाएंगे। इस किरदार को लेकर उन्होंने बताया कि इस भूमिका को स्वीकार करने की पहली वजह जरासंध का किरदार नहीं, बल्कि महाभारत की दुनिया का हिस्सा बनने का मौका था।

रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे

IANS | August 20, 2026 12:19 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 20 साल से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में रणदीप ने कई तरह के किरदार निभाए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है। जन्मदिन पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं, जिनमें रणदीप अपनी बेटी न्योमिका और अपने पालतू जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिन ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा।

अविनाश वाधवन ने याद किया सैन फ्रांसिस्को का सोलो ट्रिप, बोले- इस सफर ने खुद पर भरोसा करना सिखाया

IANS | August 20, 2026 11:05 AM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बालिका वधू', 'जुनून: ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'सीआईडी' और 'डोली अरमानों की' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता अविनाश वाधवन ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपनी यादगार सोलो ट्रिप से जुड़ा अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि सैन फ्रांसिस्को की यात्रा ने उन्हें आत्मनिर्भर बनना सिखाया और खुद पर भरोसा करना भी सिखाया।

'जो बात बतौर सीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे बोली, वो आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं कही', सुभाष घई ने साझा किया बेहद खास किस्सा

IANS | August 19, 2026 11:06 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने एक मुलाकात के बारे में बताया, जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत हुई। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता भर नहीं थी, बल्कि, इसने सुभाष घई की यादों में एक शानदार शख्सियत के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी को हमेशा के लिए दर्ज कर दिया।

तीन साल घर बैठे रहे रणदीप हुड्डा, फिर भी हर महीने मिलते थे 35 हजार रुपए, खुद सुनाया था किस्सा

IANS | August 19, 2026 9:36 PM

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में अभिनेता रणदीप हुड्डा अपने अलग अंदाज, दमदार अभिनय और मुश्किल किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब फिल्मों में आने के बाद उन्हें काम का इंतजार करना पड़ा। इस इंतजार का एक दिलचस्प किस्सा खुद रणदीप ने इंटरव्यू में सुनाया था।