ग्रेस केली: हॉलीवुड की ऐसी अदाकारा जिनकी जिंदगी परी कथा सरीखी, अंत दर्दनाक
नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ग्रेस केली की जिंदगी किसी परीकथा की तरह शुरू हुई और एक ट्रैजेडी पर आकर थम गई। उनकी कहानी उस रोशनी और सन्नाटे की दास्तान है जिसमें एक अभिनेत्री अपनी कला, अपनी इच्छाओं, अपनी पहचान और अपने भाग्य के बीच लगातार संघर्ष करती रही।