बर्थडे स्पेशल : तीन फिल्मों के बाद पर्दे से गायब 'मिस्टर इंडिया' के बेटे, गुजार रहे लग्जरी लाइफ
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। 9 नवंबर 1990 को मुंबई में जन्मे हर्षवर्धन कपूर फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है, लेकिन बाकी कपूर फैमिली की तरह हर्षवर्धन अभी तक बड़े पर्दे पर खास पहचान नहीं बना पाए हैं। फिर भी वह स्टाइल, लग्जरी लाइफ और अनोखे चॉइस की वजह से हमेशा खबरों में बने रहते हैं।