शादी की 19वीं सालगिरह, पत्नी संयुक्ता पर मनीष पॉल ने लुटाया प्यार
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने गुरुवार को पत्नी संयुक्ता पॉल के साथ शादी की 19वीं सालगिरह मनाई। वर्षों के प्यार, साथ और अटूट भरोसे का जश्न मनाते हुए मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर पत्नी के नाम एक भावुक नोट के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट कीं।