मेरे मूवी टिकट 10 तो दूसरों के 100 रुपए में बिके : पवन कल्याण
हैदराबाद, 22 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने पूर्व वाईएसआरसीपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी फिल्म के टिकट की कीमत 10 रुपए रखी गई थी, जबकि अन्य अभिनेताओं की फिल्मों के टिकट 100 रुपए में बिके।