शाहरुख खान बर्थडे : मन्नत के बाहर खड़े फैंस से नहीं मिल पाए किंग खान, सुरक्षा को लेकर लिया फैसला
मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान रविवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी उनके फैंस सुबह से ही मुंबई स्थित उनके घर 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा हो गए। कोई उनके नाम के बैनर लेकर आया तो कोई केक और पोस्टर। लेकिन, इस बार शाहरुख खान के प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी। सुरक्षा कारणों से अभिनेता अपने फैंस से मिलने बाहर नहीं आ पाए।