जॉन-एरिक हेक्सम की अधूरी कहानी! अमेरिकी सितारा जो शूटिंग के दौरान खुद पर गोली चला बैठा
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कभी-कभी किस्मत इतनी क्रूर होती है कि शोहरत के दरवाजे खुलने से पहले ही जिंदगी पटाक्षेप कर देती है। हॉलीवुड के एक सितारे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसका नाम था जॉन-एरिक हेक्सम। जिसकी कहानी ग्लैमर, उम्मीद और एक असावधानी से हुई मौत को बयां करती है।